Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल

 

भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

मोदी जी की नीतियों में विश्वास करते हैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं नेता

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Mar 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास करते हैं और उनके साथ काम करते हुए प्रदेश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार चल रही है जिसे आम जन-मानस से कोई सरोकार नहीं है। 

सरकार की नाकामियों से कुछ ऐसे हालात बने होंगे जिसके कारण कांग्रेस के नेताओं को इस तरह अपनी विधायकी को छोड़ने को विवश होना पड़ा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है। प्रदेश के हर वर्ग में असंतोष है। जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है। जिसके दोषी मुख्यमंत्री स्वयं हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता में पार्टी में शामिल हो रहे हैं सभी नेताओं का वह हार्दिक स्वागत है एवं अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी नेता भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी नेताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें एक परिवार के सदस्य के रूप में पूरा सम्मान देगी। 

आज पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर देश के क़द्दावर नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री ने देश में विकास राजनीति की शुरुआत की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता से किये वादे को पूरा करने में ये सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी  आज भी सरकार झूठ बोलकर काम चलाना चाहती है। सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए की अब देश में झूठ की राजनीति नहीं चलने वाली। 

आज भी मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री कह रहे हैं उन्होंने अपनी पांच गारंटियां पूरी कर दी। हकीकत यह है की सरकार ने एक भी गारंटी ढंग से पूरी नहीं की। बिना गारंटियों को पूरा किए सरकार द्वारा उन्हें पूरा करने का दावा करने का झूठ सरकार द्वारा बोला जा रहा है। इस तरह से सरेआम झूठ बोलकर अब काम नहीं चलेगा। 

अब जो विकास की बात करेगा। पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करेगा देश की जनता उसी के साथ खड़ी होगी। नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं इसलिए देश के लोग सिर्फ़ उनकी गारंटी पर ही भरोसा करते हैं।

भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो" से सम्मानित करने को देश के लिए एक गर्व औरसम्मान की बात है। उनसे पहले यह सम्मान किसी भी ग़ैर-भूटानी व्यक्ति को नहीं मिला है। 

यह सम्मान पाने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है कि बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 15 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD