Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री बहुत तनाव में हैं इसलिए कर रहे हैं उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर

बीजेपी के प्रत्याशी को मुख्यमंत्री दे रहे हैं धमकी, हिमाचल की परंपरा के विपरीत कर रहे हैं काम

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 11 Apr 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश के जो राजनैतिक हालात है, कांग्रेस की जो स्थिति है, उसके कारण मुख्यमंत्री बहुत तनाव में हैं। उसी वजह से वह विचलित भी हैं। तभी उल्टी सीधी बयानबाज़ी कर रहे हैं। एक मुख्यमंत्री द्वारा किसी विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी के प्रति हिंसा के लिए उकसाना, उन्हें खुली धमकी देना यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 

चुनाव आयोग द्वारा उनके इस निंदनीय बयान का संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री को इस तरह के अमर्यादित आचरण का नोटिस आना भी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम है और जनविरोधी कामों को ही कर रही है। चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस को सबक़ सिखा देंगे। यह बातें उन्होंने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सनातन विरोधी रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री तो खुलेआम कई-कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदुत्व को हराया है। मुख्यमंत्री यह भूल गये हैं कि हिमाचल के लोगों ने कांग्रेस को वोट उनकी दस झूठी गारंटियों के नाम पर दिया था। जिसमें कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं द्वारा पहली कैबिनेट में ही एक लाख युवाओं को नौकरी देने की क़समें खाई गई थी।  

हर विधान सभा क्षेत्र में एक हज़ार युवाओं को स्टार्टअप फण्ड देने के लिए कहा गया था। गाय का दूध 80 और भैंस का दूध 100 रुपए लीटर ख़रीदने के लिए कहा गया था। बागवानों द्वारा सेब के मूल्य ख़ुद तय करने के लिए कहा गया था। लेकिन उन गारंटियों की अब कोई बात ही नहीं करता है। यह कांग्रेस का आख़िरी झूठ साबित होगा। 

हाल में हुए तीन विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की पूरी तरह से विदाई हो गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे आंकड़े पूछ रहे है लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि वह 43 से 34 पर कैसे आ गये। आख़िर ऐसा क्या हुआ है कि उनकी पार्टी के लोकप्रिय नेताओं को पार्टी छोड़नी पड़ी। प्रदेश के जो भी हालत हैं उसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्यमंत्री दोषी हैं। 

इसलिए उन्हें ख़ुद में झांकने की आवश्यकता है। उनकी पार्टी की अध्यक्ष कह रही है कि अगर मेरी बात सुनी गई होती और कांग्रेस के उन विधायकों को सिर्फ़ मान-सम्मान दिया गया होता तो आज यह स्थिति नहीं आती। इसलिए मुख्यमंत्री को किसी और को दोष देना बंद करना चाहिए।

पत्रकारों द्वारा विक्रमादित्य सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर दिये बयान के सवाल में जवाब में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें मुद्दों पाए बात करनी चाहिए। अगर वह भाजपा के कैंडिडेट के ख़िलाफ़ मुद्दों पर बात करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। 

उन्हें यह बताना चाहिए कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए क्या किया। मंडी संसदीय क्षेत्र आपदा में सर्वाधिक प्रभावित रहा उसके लिए उन्होंने क्या काम किया। व्यक्तिगत टिप्पणी से किसी का भी भला नहीं होने वाला। क्योंकि इसका कोई अंत नहीं है। बात निकलेगी कोई भी नहीं बचेगा।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD