Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए

वर्ष 2023 में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Apr 2024

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आम लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सहयोग करने के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने की पहल करना सराहनीय है, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

राज्यपाल आज यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।राज्यपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों और प्रवर्तन का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति, समुदाय और संस्थान के समर्पण और प्रयासों की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है इसलिए यहां सड़क सुरक्षा की चुनौतियां अधिक हैं। हालांकि इन चुनौतियों का सामना करने का हमारा संकल्प और भी मजबूत है। सुरक्षात्मक उपायों, जागरूकता और नवीन रणनीतियों के माध्यम से हम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं।राज्यपाल ने कहा कि राज्य में अच्छी सड़क सुविधा के कारण यहां पर्यटकों की आमद वर्षभर अधिक रहती है। 

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पर्यटन सीजन के दौरान और सप्ताहांत में औसतन 10 हजार वाहन राज्य में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन औसतन 450 वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभाग संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटनाओं के इस खतरे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के कारण ही वर्ष, 2022 की तुलना में वर्ष, 2023 के दौरान सड़क यातायात दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी देखी गई है।राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।

इससे पहले राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस कर्मियों, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया सड़क सुरक्षा गीत भी जारी किया।

इससे पहले, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया है और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष, 2021 तक 100 दुर्घटनाओं में 44 मौतें होती थीं, लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 37 हो गया है। ब्लैक स्पॉट की पहचान करने से दुर्घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस विभाग आधुनिक सुविधाएं अपनाकर और अन्य सहयोगी विभागों के सहयोग से लोगों को जागरूक कर रहा है, उससे आने वाले समय में प्रदेश में काफी बदलाव नजर आएगा।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित एक प्रस्तुति दी।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गृह एवं नागरिक सुरक्षा राकेश अग्रवाल, पुलिस, लोक निर्माण एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD