Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए

 

अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हम पर न दें मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

नाराज विधायक खुद कह रहे हैं कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा का परिणाम है ऐसे हालात

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Mar 2024

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए। चुने हुए जन प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर पाए। जिसके कारण आज यह हालात बने हैं। कांग्रेस के विधायक ख़ुद यह कह रहे हैं कि जो एक चुनाव लड़ नहीं सकते, जीत नहीं सकते, ऐसे लोग सरकार चला रहे हैं। 

जबकि चुने हुए प्रतिनिधियों को ज़लालत झेलनी पड़ रही है। इसी कारण इन जन प्रतिनिधियों ने अपने पर्यवेक्षक को दिखा कर अपने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के ख़िलाफ़ मतदान किया। अतः मुख्यमंत्री अपने आप में झांके और भाजपा को दोष देना बंद करें। प्रदेश के राजनैतिक हालात के दोषी स्वयं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है वह केंद्र सरकार की बदौलत ही हो रहा है। आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल का पूरा सहयोग किया। 18 सौ करोड़ रुपये से ज़्यादा की नक़द सहायता की। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में भी हज़ारों करोड़ का सहयोग किया। 

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के दिए गए सहयोग से ही आपदा राहत पैकेज बना पाई। इस आपदा राहत पैकेज में राज्य सरकार ने अपनी तरफ़ से कोई धनराशि नहीं लगाईं। केंद्र से जो पैसा आया वह पैसा भी राज्य सरकार आपदा प्रभावितों तक पूरी ईमानदारी से नहीं पहुँचा पाई। अपने चहेतों को बिना नुक़सान के भी लाखों रूपये दिए गए जबकि जिनके नुक़सान हुए हैं वह आज भी सहायता के लिए भटक रहे हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य की परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की 20 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की आर्थिक सहायता की है। यह आंकड़े सरकार ने इसी विधानसभा सत्र के दौरान विधान सभा पटल पर रखे हैं। हाल के महीनों में हज़ारों करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट के उद्घाटन और शिलान्यास हिमाचल प्रदेश में केंद्र  सरकार द्वारा किए गए हैं। 

केंद्र में सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल की कठिनाइयों को समझते हुए विशेष राज्य का दर्जा दिया। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस साल के अंत तक एक लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की गारंटी हिमाचल प्रदेश को दी है। इसके अलावा आज हिमाचल प्रदेश में जो भी बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है वह केंद्र सरकार के कारण संभव हो पाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अब देश से झूठ ठगी की राजनीति समाप्त हो गई है। कांग्रेस के झूठी गारंटियों वाली राजनीति को देशवासियों ने वहां भी नकार दिया जहां से यह शुरू हुई थी। अब देश में सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है। जो विकास योजनाओं को बिना अटकाए, लटकाए, भटकाए निर्धारित समय में देशवासियों को समर्पित हो रही है। 

जहां जन कल्याणकारीयोजनाएं बिना भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शी तरीक़े से देश के लोगों तक सीधे पहुंचती है। इसी कारण इस बार देशवासी एनडीए गठबंधन को चार सौ पार सीटें देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं और कांग्रेस को प्रत्याशी तक ढूँढे नहीं मिल रहे हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD