Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है : डॉ राजीव बिंदल

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Jai Ram Thakur, Dr Rajiv Bindal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 11 Apr 2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हमीरपुर में भाजपा की महा रैली को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल की जनता केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार 5 लाख के पार लगाएगी और एक बार फिर हमीरपुर से सांसद बनाएगी। इसी के साथ 6 नहीं 9 उपचुनावों में 9 के 9 भाजपा के विधायकों को जिताकर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार एल स्थापित करेगी यह संकल्प भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया इस महा रैली में लिया। 

उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है। केंद्र ने जहां देश को आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना दी वही जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हम केयर की योजना दी और इस योजना को हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। 

फंड ना देकर इस योजना से जनता को होने वाला लाभ रोका जा रहा है, इससे यह साबित होता है की हिमाचल प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है। देश में कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, इसका साक्षी इनका मेनिफेस्टो है जिसमें धारा 370 कश्मीर में एक बार फिर लागू करने की बात की गई है। 

इसका मतलब यह है की पत्थरबाजों को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं, ऐसा भारत के नागरिक कभी नहीं होने देंगे। बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी अति आत्मविश्वास के साथ काम नहीं करेगी अपितु घर-घर जाकर काम करेगी और एक बार फिर भाजपा का कमल खिलाएग। हमीरपुर जिला को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा की आन, बान, शान बताया। 

बिंदल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का लक्ष्य चार की चार और देश में हमारा लक्ष्य 400 पार रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को पहले रामनवमी होगी जब भगवान श्री राम अपनी जन्म भूमि पर होंगे, इस त्यौहार को पूरे भारत में एक पर्व की तरह मनाया जाएगा। इस रैली में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा, इंदरदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Jai Ram Thakur , Dr Rajiv Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD