Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू निर्वहन में नोडल अधिकारियों की अहम भूमिका: डीसी

निर्वाचन विभाग की तीन दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

Dr. Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, Himachal Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Feb 2024

Last updated on: Feb 27, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के सही निष्पादन में नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में उन्हें चुनावी नियमों-प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना आवश्यक है ताकि दायित्वों के निष्पादन में किसी तरह की अव्यवस्था अथवा त्रुटि नहीं हो। उन्होंने सभी अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मंगलवार को निर्वाचन विभाग द्वारा धर्मशाला के बीडीओ कार्यालय के सभागार में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में चुनावों को लेकर गठित समितियों के नोडल अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आग्रह किया कि सभी नोडल अधिकारी चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की शंका का कार्यशाला में निवारण कर लें, जिससे उन्हें निर्वाचन से जुड़े कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न आए। निर्वाचन विभाग हर तरह से उनकी मदद के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बार चुनावों में कुछ नए नियम व दिशा निर्देश लागू होते हैं इसलिए ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जिन्होंने पूर्व में अनेकों बार चुनाव संबंधी ड्यूटी में हिस्सा लिया है उन्हें भी इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में दी जा रही प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने व समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव इसकी उन्नति का मूल आधार है।उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी ड्यूटी किसी भी व्यक्ति का देश व लोकतंत्र प्रति सर्वोच्च एवं महत्वपूर्ण कर्तव्य है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चुनावी ड्यूटी को संपूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करे।

कार्यशाला में निर्वाचन विभाग के एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने ईवीएम वीवीपैट, सचिव एजुकेशन बोर्ड मेजर विशाल शर्मा ने नामांकन प्रक्रिया, एडीएम हरीश गज्जू ने मोडल कोड आफ कंडक्ट, एसडीएम धर्मशाला ने व्यय निगरानी, डीपीआरओ विनय ने मीडिया मानिटरिंग तथा सर्टिफिकेशन, एसडीएम नगरोटा बगबां ने पोलिंग पार्टिस के दायित्वों के बारे में तथा हितेश ने ई-रोल तथा स्वीप एपलीकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर विभिन्न उपमंडलों के सहायक निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम), नोडल अधिकारी, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग सर्विलांस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम के अलावा राजस्व, निर्वाचन तथा पुलिस विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD