Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कांगड़ा जिला में 03 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक: डी सी डा हेमराज बैरवा

शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा जिंदगी की दो बूंद से न रहे वंचित

Dr. Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Feb 2024

Last updated on: Feb 21, 2024, 00:00 IST

कांगड़ा जिला में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत तीन मार्च को शून्य से पांच वर्ष तक के एक लाख आठ हजार 711 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह जानकारी उपायुक्त डा हेमराज बैरवा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि किसी भी स्तर पर कांगड़ा जिला में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहें इस के लिए स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा तथा उद्योग विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, झुग्गी झोंपड़ियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों के आवासीय बस्तियों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। 

उन्होंने कहा कि देश के पोलियो मुक्त होने के स्टेटस को बरकरार रखने के लिए सभी के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 3 मार्च को 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुशील शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1070 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही 21 ट्रांजिट बूथ तथा 173 हाई रिस्क साइट चिह्न्ति की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियों को लेकर झोपड़ पट्टी तथा प्रवासियों के आवागमन स्थलों, निर्माण स्थलों जैसे हाई रिस्क एरिया में विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 2134 दल गठित किए गए हैं इसमें 213 पर्यवेक्षक तथा 4268 कर्मचारनी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यक्रम अधिकारी डा बंदना ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा गुलेरी, क्षय रोग निवारण अधिकारी डा आरके सूद सहित शिक्षा, आयुष, महिला बाल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD