Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

सीयू पंजाब के अंग्रेजी विभाग द्वारा 'द मिस्टीरियस वर्ल्ड ऑफ डिटेक्टिव फिक्शन' विषयक दूसरे वार्षिक अंग्रेजी साहित्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह का आयोजन

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 15 Feb 2024

Last updated on: Feb 15, 2024, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय , बठिंडा (सीयूपीबी) के अंग्रेजी विभाग द्वारा  गुरुवार को  'द मिस्टीरियस वर्ल्ड ऑफ डिटेक्टिव फिक्शन' थीम पर वार्षिक साहित्यिक महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी के संरक्षण में दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का संचालन इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में डॉ. केबीएस कृष्णा (सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय) और मधुलिका लिडल  (मुजफ्फर जंग श्रृंखला की प्रसिद्ध लेखिका) विशेष अतिथियों के रूप में सम्मिलित हुए। अपने स्वागत भाषण में डीन प्रभारी अकादमिक प्रोफेसर रामकृष्ण वुसिरिका ने छात्रों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाने के अवसर प्रदान करने तथा सामाजिक बेहतरी हेतु कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी विभाग के प्रयासों की सराहना की।

वहीं, मुख्य वक्ता डॉ. केबीएस कृष्णा ने "डिमिस्टीफाइंग डिटेक्टिव फिक्शन" विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने जासूसी कथा साहित्य के मूल में गहराई से खोजबीन करते हुए एडगर एलन पो और आर्थर कॉनन डॉयल के कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने उल्लेख किया कि जासूसी कथा अपराध कथा की एक उपशैली है और उपन्यासों में बेहद लोकप्रिय रही है। 

उन्होंने जासूसी कहानियों के मनोरम तत्वों जैसे रहस्यमय जासूस, भूलभुलैया कथानक और सत्य की निरंतर खोज पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. कृष्णा ने शर्लक होम्स, द हार्डी बॉयज़ और हरक्यूल पोयरोट जैसे पात्रों पर प्रकाश डाला, जिनकी प्रतिभा ने पीढ़ियों से पाठकों को मंत्रमुग्ध किया है।

व्याख्यान के बाद, मधुलिका लिडल, डॉ. केबीएस कृष्णा और डॉ. पृथ्वी राज द्वारा संचालित एक पैनल चर्चा ने इस शैली के संबंध में नई अंतर्दृष्टि प्रदान की। ऐतिहासिक कथा साहित्य में लिडल की महारत ने संवाद को समृद्ध किया, क्योंकि उन्होंने पेनल चर्चा के दौरान कहानी कहने की जटिलताओं और ऐतिहासिक सटीकता विषयों पर प्रकाश डाला। 

पैनल चर्चा के दौरान आयोजित आकर्षक संवाद ने उपस्थित लोगों को जासूसी कथा शैली पर आधारित उपन्यासों के प्रति रूचि पैदा की। उद्घाटन सत्र के अंत में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. शाहिला ज़फर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस महोत्सव के पहले दिन क्रैक द क्राइम कोड क्विज और सांस्कृतिक संध्या में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का दम-खम दिखाया। दूसरे दिन, छात्रों को बुक कवर डिज़ाइन प्रतियोगिता, मीम मेकिंग प्रतियोगिता, डिटेक्टिव मास्करेड (कॉसप्ले, सोलिलीकी, स्किट), स्लीथ स्पीक (ओपन माइक), और डिटेक्टिव शोडाउन (हत्यारे को ढूंढें) प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में शिक्षक, शोधार्थी, विश्वविद्यालय के छात्र और आसपास के उच्च शिक्षण संस्थानों के युवा भाग ले रहे हैं, जिससे साहित्यिक आदान-प्रदान समृद्ध हो रहा है और रचनात्मकता को बढ़ावा मिल रहा है।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD