Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान करने पर रहेगा विशेष फोक्स: डी सी हेमराज बैरवा

बोले, सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन होगा सुनिश्चित

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Feb 2024

Last updated on: Feb 14, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में मीडिया से संवाद के दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला में सरकार की सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए सभी विभागों के आपसी समन्वय तथा लोगों की सहभागिता के साथ जिला भर में अभियान आरंभ किया जाएगा इसके अतिरिक्त खेल गतिविधियों तथा हर स्तर पर ज्यादा से ज्यादा पुस्तकालय खुलवाने पर भी विशेष बल दिया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रह सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा शक्तिपीठों में श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी प्लान तैयार किया जाएगा। 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला में पहले से चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों को भी तत्परता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा ताकि विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित तौर पर समीक्षा भी की जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2013 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हेमराज बैरवा ने हाल ही में कांगड़ा जिला के उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला है। हेमराज बैरवा ने इससे पहले हमीरपुर में बतौर उपायुक्त अपनी सेवाएं दी हैं।    

मूलतः राजस्थान के जिला दौसा के निवासी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हेमराज बैरवा ने भारत के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक की है। उन्होंने हिमाचल में मंडी जिले के पधर उपमंडल में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। इसके बाद इन्होंने एसडीएम मनाली, एडीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा एवं बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं, विशेष सचिव शिक्षा, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, उपायुक्त किन्नौर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सराहनीय कार्य किया।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD