Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बीजेपी का दूसरे बूथ महासम्मेलन : पटियाला का नार्दन वाईपास बनने का रास्ता साफ, टेंडर जारी - सांसद परनीत कौर

पटियाला विधानसभा-110 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थापित की दो बड़ी यूनिवर्सिटियां, पांच सौ करोड़ का नहरी पानी प्रोजेक्ट और नया बस अड्डा - परनीत कौर

Parneet Kaur, Preneet Kaur, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

सांसद परनीत कौर मंगलवार को सरहिंद रोड पर स्थित सिल्वर अॉक पैलेस में आयोजित भाजपा के दूसरे यूध महासम्मेलन का हिस्सा बनी। इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी के बडे इकट्ठ को संबोधित करते हुए कहा पटियाला विधानसभा हल्का-110 के लोगों के लिए खुशी की बात है कि उनके प्रयास और इलाका वासियों के विश्वास से वह केंद्रीय सड़क निर्माण मंत्री नितिन गड़करी से पटियाला के लिए नार्दन बाईपास की फाइल को अंतिम चरण में पहुंचाने के बाद टेंडर जारी करवा चुकी हैं। 

उन्होंने कहा कि आगामी कुछ ही दिनों में नार्दन बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पटियाला देहाती विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए दो बड़ी यूनिवर्सिटियां स्थापित करवा चुके हैं। इसके साथ ही पटियाला-110 में पांच सौ करोड़ रुपये का नहरी पानी प्रोजेक्ट और अतिआधुनिक बस अड्डा लोगों को भरपूर फायदा दे रहा है। 

उन्होंने सत्ता पक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब सरकार का विकास महज विज्ञापनों तक सिमट कर रह गया है, लेकिन जमीनी हकीकत से प्रत्येक वर्ग परेशान है।उधर पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने इलाका वासियों से अपील में कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर को मजबूत करें और हरेक व्यक्ति अपनी पहचान के कम से कम दस लोगों का वोट खुद कमल को दिलवाने की भूमिका निभाए। 

इसी प्रकार पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अबकी बार 400 के पार का नारा सच बनाने के लिए हरेक बीजेपी कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी होगी। बूथ महासम्मेलन में हुई इकट्ठ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी तक बीजेपी ने लोकसभा के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्हें पता है कि पटियाला लोकसभा सीट से बीजेपी का उम्मीदवार महारानी परनीत कौर ही होंगी।

बीजेपी के पटियाला जिला शहरी प्रधान संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि पटियाला-110 विधानसभा क्षेत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार की ओर से किया गया उक्त विकास तो सबको पता है, लेकिन बहादुरगढ़ की फैक्ट्री और डीएमडब्ल्यू जैसे बड़े उद्योग भी उनकी मेहतन के चलते ही सफल हो सके है और आज अनेकों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि महारानी परनीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से जिलाने की जिम्मेदारी पूरे इलाके की है और इसके बाद इलाके में रोजगार के नए अवसर पैदा करवाकर देने की जिम्मेदारी महारानी परनीत कौर और मोदी सरकार की होगी। उक्त नेताओं के अलावा इस बूथ महासम्मेलन में प्रवीन बांसल, बीजेपी महिला मोर्चा पंजाब की प्रधान बीबा जयइंद्र कौर, सुखविंदर कौर नौलखा, लोकसभा हलका के प्रचारक बलवंत राय, केके मल्होत्रा, सभी छह मंडलों के प्रधान और 258 बूथ प्रभारी और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे।

 

Tags: Parneet Kaur , Preneet Kaur , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD