Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा

 

सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से की पंजाब को लेकर खास चर्चा

Sukhwinder Singh Bindra, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

पंजाब भाजपा के युवा नेता और पंजाब युवा विकास बोर्ड (पंजाब सरकार) के पूर्व चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने भारत के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात की और उनके साथ पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा की । सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि लोग विकास के लिए भाजपा को ही एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

पंजाब की जनता समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर सत्ता पर काबिज होकर उन्हें धोखा दिया है, ईमानदारी की बात करने वाली सरकार से हर वर्ग दुखी है। भगवान श्री राम लला की स्मृति में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों की अनदेखी करने और बधाई न देने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब के लोगों की नाराजगी है।

इस मीटिंग पर गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के विकास के लिए समर्पित है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबियों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं क्योंकि प्रधानमंत्री के दिल में पंजाब के लिए विशेष प्यार है। बिंद्रा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाना चाहिए।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD