Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने रैड क्रास स्कूल ऑफ वोकेशनल लर्निंग का किया उद्घाटन

कहा, सेवा व नौजवानों को आत्म निर्भर बनाने के क्षेत्र में जिला रैड क्रास सोसायटी का कार्य अतुलनीय

Bram Shanker Jimpa, AAP,Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,Hoshiarpur, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, AAP Di Sarkar Aap De Dwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर की ओर से खोले गए रैड क्रास स्कूल ऑफ वोकेशनल लर्निंग का उद्घाटन करते हुए कहा कि सोसायटी सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रही है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिला रैड क्रास सोसायटी ने सेवा के आयाम व नौजवानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए अनेकों प्रोजैक्टों पर बेहतरीन कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि सोसायटी ने आज वर्धमान ग्रुप के सहयोग से जो रैड क्रास स्कूल ऑफ वोकेशनल लर्निंग खोला है, उसका हमारी बेटियों को बहुत लाभ मिलेगा।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस वोकेशनल ट्रेनिंग सैंटर में कंप्यूटर सैंटर, ब्यूटी पार्लर एंड वैलनेस सैंटर, टाइप एंड स्टैनोग्राफी सैंटर व फैशन डिजाइनिंग सैंटरों की ईमारत को रेनोवेट करने के लिए वर्धमान ग्रुप की बहुत प्रशंसा की व कहा कि वर्धमान ए,ई द्वारा पूरी मेहनत, लगन व मन के साथ काम करते हुए ट्रेनिंग सैंटर की नुहार को बदल कर रख दिया गया है।

उन्होंने कह कि यह सैंटर लड़कियों को स्व रोजगार देने के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगा। उन्होंने रैड क्रास की ओर से किए जा रहे अलग-अलग जन कल्याण के कार्यों के लिए रैड क्रास की प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को मुख्य मंत्री पंजाब द्वारा लोगों की भलाई के लिए चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में भी बताया।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि रैड क्रास स्कूल ऑफ वोकेशनल लर्निंग का नवीनीकरण वर्धमान ए.ई द्वारा करवाया गा है और यह सैंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा कि इन सैंटरों में इंटरनेशनल सिलेबस के अनुसार विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। रैड क्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने बताया कि यहां करवाए जाने वाले कोर्स छह महीने व एक साल के पीरियड के होते हैं और इन कोर्सों को करवाने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार के मौके भी मुहैया करवाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से अकाउंटेंसी व टैली के कोर्स भी शुरु करवाए जाएंगे। उन्होंने लुधियाना ब्रेवरेजिज, जी.एन.ए यूनिवर्सिटी, उन्नति कोआप्रेटिव सोसायटी, एस.पी.एन कालेज मुकेरियां, राइस शैलर्ज एसोसिएशन, सनशाइन कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों में अन्य सहयोगी संस्थानों लोगों का आभार जताया।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, वर्धमान ग्रुप के प्रेसीडेंट आई.जे.एम.एस सिद्धू, डायरेक्टर वित्त व प्रशासन तरुण चावला, अनुराग सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा के अलावा जिला रैड क्रास सोसायटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

                                       

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , AAP Di Sarkar Aap De Dwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD