Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वर्ल्ड कैंसर डे पर जागरूकता फैलाने के लिए सीजीसी लांडरां ने वॉकथोन और मैमोग्राफी कैम्प का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 03 Feb 2024

Last updated on: Feb 03, 2024, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने वर्ल्ड कैंसर डे, 2024 के उपलक्ष्य में कैंसर प्रिवेंशन और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की। इन इवेंट्स के माध्यम से सभी को नियमित चिकित्सा जाँच और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस जागरूकता अभियान का आरंभ बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, और फार्मेसी स्ट्रीम्स के 100 से ज़्यादा सीजीसी छात्रों द्वारा पाँच किलोमीटर के वॉकथॉन के साथ किया गया। 

यह वर्ल्ड कैंसर डे वॉकथॉन आइवीवाई हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से आयोजित की गई थी और इसे डॉ. पी.एन ऋषीकेशा, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। रैली का समापन आइवीवाई हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स के साथ छात्रों के इंटरैक्टिव सेशन के साथ हुआ। इसके बाद सीजीसी के छात्रों ने 'कैंसर प्रिवेंशन - क्लोज़ टू केयर गैप' विषय पर प्रचीन कला केंद्र, मोहाली में एक 'नुक्कड़ नाटक' भी प्रस्तुत किया।

इसी एक्टिविटी के बाद, सीजीसी कैंपस में एसजीएचएस हॉस्पिटल, सोहाना के सहयोग से एक निशुल्क मैमोग्राफी कैंप भी आयोजित किया गया। 30 से अधिक महिला कर्मचारियों ने स्तन कैंसर की निशुल्क जाँच का लाभ उठाया। इसके साथ साथ बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने छात्रों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की, जिनमें क्विज प्रतियोगिताएं, फिटनेस वॉक, और पोस्टर मेकिंग शामिल थीं।

वर्ल्ड कैंसर डे के कार्यक्रमों की शृंखला का समापन एक विशेष चर्चा सत्र के साथ हुआ, जिसमें कैंसर उपचार और अनुसंधान के क्षेत्र में प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिसमें डॉ संदीप कुक्कर, डायरेक्टर-ऑन्कोलॉजी, एसजीएचएस हॉस्पिटल, सोहना, मोहाली और डॉ पीयुष मेहता, सलाहकार, ऑन्कोलॉजी, एसजीएचएस हॉस्पिटल सोहना, मोहाली शामिल हुए। डॉ कुक्कर ने वर्ल्ड कैंसर डे के विषय पर अपने विचार साझा किए और प्रिसिशन मैडिसन, व्यक्तिगत चिकित्सा, और प्रोस्टेट कैंसर के समय पर पहचान के लिए पीएसए टेस्ट जैसे मैडिकल टैस्ट, तथा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन आदि के संदर्भ में भी बात की।

इस सत्र का समापन पर हर उपस्थित व्यक्ति ने इस बीमारी के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलने और उच्च गुणवत्ता वाले कैंसर केयर के लिए समर्थन के साथ-साथ कैंसर रोगियों और उनके सहायकों के लिए गरिमा, इज्जत और समर्थन की दिशा में प्रतिबद्धता ज़ाहिर की।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD