Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए एसबीएम-जी वार्षिक कार्यान्वयन योजना को मंजूरी दी

Anoo Malhotra, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Dr Shahid Iqbal Choudhary, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2024

Last updated on: Jan 28, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग जम्मू-कश्मीर के साथ आयोजित एक बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जम्मू-कश्मीर के लिए वार्षिक कार्यान्वयन योजना 2024-25 को मंजूरी दे दी। पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में अनुमोदन समिति की बैठक में वार्षिक कार्यान्वयन योजना को मंजूरी दी गई, जिसमें संयुक्त सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज जम्मू-कश्मीर के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी ने महानिदेशक ग्रामीण स्वच्छता जम्मू-कश्मीर अनु मल्होत्रा के साथ समिति के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुति दी। 

365.42 करोड़ रुपये के अनुमानित वार्षिक योजना परिव्यय में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में परिसंपत्तियों के निर्माण, परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव के लिए समुदायों का समर्थन करने, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों की कवरेज की परिकल्पना की गई है। योजना का मुख्य जोर परिचालन प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की स्थापना पर होगा जो बिजली की आपूर्ति, कनेक्टिविटी, अपशिष्ट संग्रह सहायता और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, विशेष रूप से सड़क क्षेत्र में कटे हुए प्लास्टिक के उपयोग के लिए विस्तृत नीति प्रदान करेगी।

विभाग ने प्राथमिकता वाले स्थलों और कवर न की गई पंचायतों को कवर करते हुए 2000 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण का अनुमान लगाया है। एसबीएम वार्षिक कार्यान्वयन योजना के तहत अनुमोदित प्रमुख पहलों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रेवाॅटर मैनेजमंेट, बायोगैस संयंत्रों का निर्माण, कीचड़ उपचार संयंत्र, अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं और सामुदायिक जागरूकता के लिए संपत्तियां शामिल हैं। एआईपी के तहत स्वच्छता प्रणालियों की स्थिरता पर प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. शाहिद इकबाल ने योजना के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में जनसंख्या के कवरेज, महिला केंद्रित पहल, ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल और शैक्षणिक संस्थानों के कवरेज की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उच्चभूमि के चरागाहों में प्रवासी जनजातीय आबादी, कमजोर आबादी को स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने और अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं के लिए उपनगरीय क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता भी उठाई।

मिशन निदेशक एसबीएम ने सभी पीएमएवाई आवास इकाई लाभार्थियों के कवरेज के अलावा 21,000 आईएचएचएल इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। अनुमोदित योजना में संग्रह, भंडारण और पृथक्करण केंद्र, कचरे के संग्रहण और परिवहन के लिए वाहन, व्यक्तिगत और सामुदायिक खाद गड्ढे, पृथक्करण डिब्बे और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षा सामग्री भी शामिल हैं। ग्राम स्तरीय समितियों और फील्ड स्टाफ की क्षमता निर्माण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस बीच, विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण और निपटान, और ग्रेवाॅटर मैनेजमंेट के लिए संपत्ति बनाने हेतु मनरेगा के तहत एसबीएम के साथ अभिसरण को शामिल करने के लिए सभी जिलों में सहायक विकासायुक्तों को कहा है। जल जीवन मिशन के समन्वय से परिवारों के कवरेज के लिए उपायों की भी योजना बनाई गई है।

ग्रामीण स्वच्छता विभाग स्वच्छता, स्थिरता और अपशिष्ट प्रबंधन के उद्देश्य से समुदाय आधारित पहल के लिए आईईसी के तहत सामग्री विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। चालू वर्ष के लिए एसबीएम योजना के तहत श्री अमरनाथजी यात्रा के दौरान स्वच्छता भी प्रस्तावित है। स्थिरता के लिए एसबीएम के तहत सामुदायिक जागरूकता और स्वैच्छिक सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Tags: Anoo Malhotra , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Dr Shahid Iqbal Choudhary , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD