Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट कश्मीर की 34वीं विष्वविद्यालय परिषद बैठक की अध्यक्षता की

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Atal Dulloo, Chief Secretary, Santosh D Vaidya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 28 Jan 2024

Last updated on: Jan 28, 2024, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में स्कास्ट कश्मीर की 34वीं विष्वविद्यालय परिषद बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, प्रमुख सचिव वित्त विभाग संतोष डी. वैद्य, पूर्व सीईओ एनआरएए डॉ. अशोक दलवई, उप महानिदेशक आईसीएआर प्रो. आरसी अग्रवाल, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, उपकुलपति स्कास्ट कश्मीर प्रो. नज़ीर ए. गनई, उपकुलपति स्काॅस्ट जम्मू डॉ. बी.एन.त्रिपाठी, सचिव योजना विकास और निगरानी विभाग मोहम्मद ऐजाज़ और सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में कृषि और संबद्ध क्षेत्र की असाधारण विकास यात्रा में स्काॅस्ट कश्मीर के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे कृषि विष्वविद्यालयों की नवाचार आधारित पहल और समग्र दृष्टिकोण ज्ञान-आधारित, प्रौद्योगिकी-संचालित और टिकाऊ कृषि-अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। बैठक में स्कास्ट-कश्मीर को कृषि शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, नेतृत्व और अनुसंधान के लिए अग्रणी संस्थान के रूप में विकसित करने और स्कास्ट को कृषि और संबद्ध क्षेत्र में उत्कृष्टता के कई केंद्रों का घर बनाने पर व्यापक भविष्य के रोड मैप पर चर्चा हुई।

उपराज्यपाल ने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अनुसंधान और नवाचार को लैब से फील्ड तक ले जाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों के लिए लघु कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और उपज अंतराल पर एक विस्तृत अध्ययन करने का भी निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय लक्ष्यों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विश्वविद्यालय के लक्ष्यों और शासनादेशों को रीसेट करने के अलावा, स्टार्ट-अप और उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्मार्ट और बुद्धिमान कृषि प्रथाओं को चलाने के लिए नए सीमांत क्षेत्रों को खोलने के सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

परिषद ने बैठक के दौरान प्रस्तुत विभिन्न एजेंडा बिंदुओं को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी, जिसमें कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग केंद्र की स्थापना, स्काॅस्ट-के इनोवेशन, इनक्यूबेशन और एंटरप्रेन्योरशिप केंद्र और एफओएच शालीमार में कृषि-मौसम विज्ञान प्रभाग की स्थापना शामिल है। स्कास्ट कश्मीर के उपकुलपति प्रो. नजीर ए. गनई ने विष्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कृषि-उद्यमिता पर एक कृषि शिक्षा डाइजेस्ट- एग्री राइज का नवीनतम संस्करण भी जारी किया गया।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Atal Dulloo , Chief Secretary , Santosh D Vaidya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD