Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

प्रिं. चीफ कमिश्नर श्रीमति आम्रपाली दास द्वारा आयकर भवन चंडीगढ़ में तिरंगा लहराया गया

75th Republic Day at Aayakar Bhawan, Amrapalli Das, 75th Republic Day, Republic Day 2024, Republic Day of India, Indian Republic Day, 26 January 2024, Republic Day Celebrations
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jan 2024

Last updated on: Jan 26, 2024, 00:00 IST

आयकर विभाग द्वारा आयकर भवन, सैक्टर-17 ई, चंडीगढ़ में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र, चंडीगढ़ के आयकर विभाग प्रिं. चीफ कमिश्नर श्रीमति आम्रपाली दास मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। श्रीमति आम्रपाली दास ने तिरंगा लहराया और सीनियर अधिकारियों ने राष्ट्र के विकास और विभाग की वचनबद्धता को दिखाते हुए तिरंगे के तीनों रंगों के ग़ुब्बारे हवा में छोड़े।  इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयकर विभाग, गुरूकुल ग्लोबल स्कूल और शिवालिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश-भक्ति से सम्बन्धित हमारे राष्ट्रीय नायकों के बलिदानों को दिखाती और विश्व-व्यापक भाईचारे को प्रोत्साहित करती हुईं प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया।

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण देते हुए श्रीमति आम्रपाली दास ने राष्ट्र निर्माण में आयकर विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया और देश की आज़ादी से अब तक के वित्तीय विकास में विभाग के प्रमुख योगदान संबंधी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए उनको आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

 इस कार्यक्रम में तिरंगे को विषय के तौर पर अपनाया गया, जिसमें ‘‘सर्वोत्त्म देश भक्ति के पहनावे’’ के लिए पुरस्कार दिए गए। वहाँ स्थित विषय वाले फोटो बूथ ने उपस्थित जनों के उत्साह को बढ़ाया। इस विशेष यादगारी समारोह में श्री एन. जयशंकर, पी.सी.आई.टी.-1 चंडीगढ़, सीनियर अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हुए।  

 

Tags: 75th Republic Day at Aayakar Bhawan , Amrapalli Das , 75th Republic Day , Republic Day 2024 , Republic Day of India , Indian Republic Day , 26 January 2024 , Republic Day Celebrations

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD