जम्मू कश्मीर राजभवन ने दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश दिवस मनाया। इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने दादरा और नगर हवेली और दमन तथा दीव केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दिन (26 जनवरी) दादरा और नगर हवेली और दमन तथा दीव को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव बनाया गया।उन्होंने कहा, ’’दादरा और नगर हवेली तथा दमन तथा दीव आने वाले समय में प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएंगे।’’