Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

उपायुक्त रामबन ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

Ramban, Deputy Commissioner Ramban, Baseer ul Haq Chowdary, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Ramban
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 18 Jan 2024

Last updated on: Jan 18, 2024, 00:00 IST

रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चैधरी ने वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति वाली एक बैठक में 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा, एडीडीसी राजिंदर शर्मा, पीओ आईसीडीएस जहांगीर हाशमी, एडीसी हरबंस लाल शर्मा, उपमंडल मजिस्ट्रेट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

राष्ट्रीय आयोजन के महत्व को दोहराते हुए उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस उपमंडल, तहसील, पंचायत, संस्था और स्कूल स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के जिला प्रमुखों को अपने-अपने कार्यालयों एवं अन्य सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, रोशनी करने के साथ-साथ राष्ट्रीय समारोह को और अधिक आकर्षक एवं आनंदमय बनाने के लिए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं को संतृप्त करने के उद्देश्य से जिले में 28 नवंबर को शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 को संपन्न होगी। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए, उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में राष्ट्रीय समारोहों में भाग लेने का निर्देश दिया।

यह पुष्टि की गई कि जिला स्तरीय समारोह जिला पुलिस लाइन्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा।उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय उत्सव के लिए बैठने, बैरिकेडिंग, पीने के पानी, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, अग्निशमन सेवाओं, सुरक्षा, परिवहन, यातायात नियमों, सरकारी भवनों की रोशनी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गयी।

 

Tags: Ramban , Deputy Commissioner Ramban , Baseer ul Haq Chowdary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Ramban

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD