Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सचिव आरडीडी डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी ने ग्रामीण विकास में अभिसरण और नवाचार हेतु एसीडी, एसीपी, आरईडब्ल्यू पर जोर दिया

Dr. Shahid Iqbal Choudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 13 Jan 2024

Last updated on: Jan 13, 2024, 00:00 IST

ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी ने सहायक आयुक्त विकास, सहायक आयुक्त पंचायत और ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के इंजीनियरिंग प्रमुख के साथ नागरिक केंद्रित विकास योजना और जनपहंुच पहल पर व्यापक बातचीत की। बैठक के दौरान प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।

डॉ. शाहिद ने एसीडी और एसीपी को बड़ी सार्वजनिक भागीदारी के साथ ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास में अभिसरण और नवाचार का नेतृत्व करने के लिए कहा। उन्होंने परिणामोन्मुख ग्रामीण परिदृश्य विकास के निर्माण के माध्यम से भविष्य की योजना के बारे में चर्चा की। अधिकारियों को स्थानीय स्वशासन संस्थानों की स्थापना के लिए डीडीसी और बीडीसी कार्यालय भवन, पंचायत घरों और अन्य सामुदायिक संपत्तियों को पूरा करने पर तत्काल ध्यान देने के लिए कहा गया। 

अधिकारियों द्वारा उजागर की गई तकनीकी और इंजीनियरिंग स्टाफ की कमी के शीघ्र समाधान के लिए भी चर्चा की गई।

उन्होंने “ब्लॉक दिवस“ के मंच को सभी विभागों के लिए एक मापने योग्य सेवा-वितरण कार्यक्रम की ओर परिवर्तित करने, इसे और अधिक जीवंत, समावेशी और परिवर्तनोन्मुख बनाने के लिए विभागाध्यक्षों, एसीडी और एसीपी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। अधिकारियों से ब्लॉक दिवस को और अधिक प्रभावी बनाने, परिणामों को बढ़ाने और सभी विभागों के प्रदर्शन मूल्यांकन अर्थात सेवा वितरण के लिए शासन प्रणाली में जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए हितधारकों के सुझाव मांगने के लिए भी कहा गया।

एसीडी और एसीपी को परिणामों को अधिकतम करने के लिए अभिसरण योजना के लिए विशेष रूप से ग्रामीण बुनियादी ढांचे, खेती और जलवायु से संबंधित अन्य विभागों को शामिल करने के लिए कहा गया। उन्हें निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रत्येक हलका पंचायत के लिए विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा गया। निष्पादित एवं निर्माणाधीन कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण पर भी जोर दिया गया। 

बैठक के दौरान हलका पंचायतों में वार्डों के युक्तिकरण पर भी चर्चा की गई, जिलों से शीघ्र प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में पीएमएवाई आवास इकाइयों को शीघ्र पूरा करने पर भी प्रकाश डाला गया। सचिव ने अधिकारियों से पंचायत घरों, बीडीसी और डीडीसी कार्यालयों के लिए किराए पर लिए गए सभी कार्यालय भवनों का शीघ्र किराया मूल्यांकन करने और उन पंचायत घरों को खाली करने के लिए कदम उठाने के लिए भी कहा, जो अभी तक चालू नहीं हुए हैं। 

जिला विकास परिषदों की योजना क्षमताओं को मजबूत करने और अंतर-क्षेत्रीय समन्वय की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों ने इस संबंध में उपाय करने को कहा। निदेशक, ग्रामीण विकास निदेशालय जम्मू/कश्मीर और निदेशक पंचायती राज ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति और विभिन्न योजनाओं के तहत लक्षित उपलब्धियों के लिए आवश्यक कदमों के लिए एसीडी और एसीपी के साथ विस्तृत प्रस्तुति साझा की।

बैठक में आरडीडी में सचिव तारिक अहमद जरगर, निदेशक पंचायती राज शाम लाल, निदेशक ग्रामीण विकास जम्मू मुमताज अहमद, निदेशक ग्रामीण विकास कश्मीर शब्बीर अहमद भट्ट, अतिरिक्त सचिव संजय कुमार भट्ट, संयुक्त निदेशक योजना कमल कुमार शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने एमजीएनआरईजीएस, एसबीएम, पीएमएवाई और एसबीएम सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

 

Tags: Dr Shahid Iqbal Choudhary , Shahid Iqbal Choudhary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD