Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

होशियारपुर शहर को संवारने व इसकी नुहार बदलने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक में लिया हिस्सा

Bram Shanker Jimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jan 2024

Last updated on: Jan 12, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर शहर को संवारने व इसकी नुहार बदलने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर को खूबसूरत बनाया जाएगा। वे आज नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वर्ष की पहली हाउस की बैठक में उन्होंने हाउस के सभी सदस्यों को नव वर्ष व लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए मिलकर शहर के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम की हाउस की बैठक में जन हित में अलग-अलग प्रस्ताव पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के जिन इलाकों में वाटर सप्लाई या सीवरेज की सुविधा नहीं है, वहां पर इस दिशा में जल्द काम किया जाएगा। जिन मोहल्लों में पीने के पानी की दिक्कत है वहां पर ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे।

इसके अलावा असुरक्षित इमारतों व नगर निगम के स्थानों पर हुए कब्जों को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है। हाउस की इस बैठक में कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, अलग-अलग वार्डों के पार्षद व नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नगर निगम के खाली स्थानों को ग्रीन बैल्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा और फूड स्ट्रीट की तर्ज पर शहर की प्रमुख सडक़ों को संवारा जाएगा। उन्होंने शहर वासियों व नगर निगम की पूरी टीम को मुबारकबाद देते हुए बताया कि स्वच्छता रैंक में होशियारपुर नगर निगम ने बड़ी छलांग लगाते हुए पहले के मुकाबले अच्छी पकड़ बनाई है।

उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने में वे नगर निगम को सहयोग दें ताकि होशियारपुर को पंजाब का सबसे सुंदर शहर बनाया जा सके।नगर निगम मेयर सुरिंदर कुमार ने हाउस की बैठक संबंधी विस्तार से बताते हुए कहा कि नगर निगम होशियारपुर शहर वासियों को 100 प्रतिशत बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। शहर के अंदर वाटर सप्लाई व सीवरेज की पूरी सुविधाएं देने के लिए समय-समय पर निगम की ओर से हाउस की बैठक के दौरान प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजे जाते हैं।

उन्होंने बताया कि आज हाउस की बैठक में अलग-अलग वार्डों में सडक़ों का विकास करने के लिए 512.23 लाख रुपए के काम के प्रस्ताव हाउस की ओर से पास किए गए। इसके अलावा शहर वासियों को स्ट्रीट लाइट की सुविधा देने के लिए 229.00 लाख रुपए पास किए गए, जिसके साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।मोहल्ला संतोख नगर, मोहल्ला कीर्ति नगर, मोहल्ला बीरबल नगर, मोहल्ला वाल्मीकि, मोहल्ला पक्खोआणा नियाड़ा रोड में पानी व सीवरेज की सुविधा देने के लिए 40.00 लाख रुपए मंजूर किए गए, जिसके माध्यम से इन मोहल्लों में वाटर सप्लाई व सीवरेज की सुविधाएं दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शहर वासियों को तंदुरुस्त रखने के लिए बुद्ध राम कालोनी व संत हरचंद सिंह लौंगोवाल के पार्क के रखरखाव का कार्य संबंधित मोहल्ले की एसोसिएशनों को दिया गया है ताकि शहर वासी इन पार्कों में सैर कर सकें व तंदुरुस्त वातावरण का आनंद ले सकें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी पक्ष से वार्डों के विकास में कमी नहीं छोड़ी जाएगी। नगर निगम हमेशा ही शहर वासियों को समय-समय पर बुनियादी सुविधाएं देता रहेगा व भविष्य में शहर का विकास करने के लिए सरकार से ग्रांट प्राप्त करता रहेगा।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD