Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सनी लियोनी ने रचा इतिहास

भारत की पहली आधिकारिक एआई प्रतिकृति लॉन्च की

Sunny Leone
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jan 2024

Last updated on: Jan 11, 2024, 00:00 IST

युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड सनसनी सनी लियोनी ने 10 जनवरी को एक इतिहास रचा, जब वह अपने एआई अवतार के साथ फैंस के बीच पहुंचीं। दरअसल, उद्यमी और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने एडवांस्ड जेनरेटिव एआई लीडर कामोटो.एआई के साथ साझेदारी में मनोरंजन क्षेत्र में तेजी से बढ़ती तकनीकी प्रगति के बीच एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बॉलीवुड दिवा सनी लियोनी अपनी आधिकारिक एआई रेप्लिका के साथ अपने फैंस को भारत की पहली शख्सियत बन गई हैं, जिसे बुधवार को मुंबई में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। 

अपनी एआई रेप्लिका के ऐतिहासिक लॉन्च में खुद सनी लियोनी मंच पर मौजूद थीं और फैंस सुखद आश्चर्य में थे कि एआई रेप्लिका को देखें या सनी लियोनी को। दोनों में अंतर कर पाना बहुत कठिन था। इस अवसर पर एआई मॉडल को तैयार करने वाले कामोटो.एआई के सह-संस्थापक तोशेंद्र शर्मा और रोहेंद्र सिंह सहित कई प्रभावशाली लोग मंच पर मौजूद थे। 

एआई की विघटनकारी प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए, कामोटो.एआई के सह-संस्थापक और सीईओ तोशेंद्र शर्मा ने कहा, 'एआई तकनीक का तमाम व्यावसायिक पहलुओं के साथ-साथ रोजमर्रा के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। अब समय आ गया है कि मनोरंजन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को इसका संज्ञान लेना चाहिए और देश-विदेश में अपना कट्टïर फैन बेस बढ़ाने के नए रास्ते बनाने के लिए एक दृढ़ दृष्टिकोण के साथ इस नई प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए। 

यहां हम सनी लियोन के साथ इस अनूठे प्रयास को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, जिन्होंने आकांक्षाओं और उपलब्धियों की कई गाथाएं लिखी हैं। हम आश्वासन देते हैं कि निकट भविष्य में ऐसे कई और मील के पत्थर तय किए जाने हैं।'

 

Tags: Sunny Leone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD