Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नौजवानों के कौशल को तराशते हैं युवक मेले: ब्रम शंकर जिंपा

जिला स्तरीय युवक मेले का दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में शानदार आगाज

Bram Shanker Jimpa AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 Jan 2024

Last updated on: Jan 11, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नौजवानों को विरासती कलाओं को बचाने का आह्वान करते हुए अपनी संस्कृति से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि युवक मेले नौजवानों के कौशल को तराशते हैं। वे आज दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाए गए जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन युवक मेले के आगाज के दौरान बतौर मुख्यातिथि नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। 

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों की कड़ी के अंतर्गत हर जिसे में जिला स्तरीय युवक मेले करवाए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संस्कृति हमें जीवन जीना सीखाती है और सांस्कृतिक सांझ हमारे पंजाब को बहुत ऊंचा रुतबा दिलाती है। पुरातन अमीर विरासत को जीवित रखने के लिए ऐसे प्रयास की बहुत जरुरत है। इस मौके पर कालेज के चेयरमैन रविंदर सिंह चक्क, विक्रमजीत सिंह, सुरजीत सिंह भरियां ने मुख्य मेहमान का धन्यवाद किया।

दो दिवसीय युवक मेले को जिला स्तर पर करवा रहे सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली ने बताया कि डायरेक्टर युवक सेवाएं पंजाब के निर्देशों पर जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन युवक मेला प्रिंसिपल डा. करनजीत कौर व दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां के समूह स्टाफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन युवक मेले में जिले के समूह एन.एस.एस ईकाइयाों, रैड रिबन क्लब व यूथ क्लबों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इस मौके पर स्टेज संचालन डा. सोनिया देवी, सुप्रिया नरियाल व तरनदीप कौर की ओर से बाखूबी किया गया। इस मौके पर समूह नोडल अधिकारी व प्रोग्राम अधिकारी मौजूद थे। प्रीत कोहली ने बताया कि युवक मेले के पहले दिन अलग-अलग कालेजों, स्कूलों व यूथ क्लबों के विद्यार्थियों ने क्रमवार लोक गीत, कविश्री, वार गायन, पुरातन पंजाबी पहरावा, लोक लाज ग्रुप, लोक साज सोलो, फुलकारी, नाले बुनना, पीढ़ी बनाना, छिक्की बनाना, पक्खी बनाना, बेकार वस्तुओं का सदुपयोग व फाइन आटर््स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

उन्होंने बताया कि कविश्री में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने पहला, सरकारी कालेज होशियारपुर ने दूसरा व बी.ए.एम खालसा कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक गीत मुकाबलों में सरकारी कालेज होशियारपुर ने पहला, दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने दूसरा, जी.टी.बी खालसा कालेज दसूहा ने तीसरा व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सगरां ने चौथा स्थान हासिल किया। पुरातन पहरावे में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने पहला, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर ने दूसरा व जी.टी.बी खालसा कालेज दसूहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वार गायन में एस.पी.एन कालेज आफ नर्सिंग विजेता रहा। 

लोक साज मेले में साईं कालेज आफ सरदुल्लापुर पहले, सरकारी कालेज टांडा दूसरे व बी.ए.एम खालसा कालेज गढ़शंकर ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि लोक साज ग्रुप में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने पहला स्थान हासिल किया। फुलकारी में प्रीत कौर ने पहला, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन होशियारपुर ने दूसरा व जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना तीसरे स्थान पर रहा। नाले बुनने में डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन ने पहला, एकता मुकेरियां ने दूसरा व एस.डी. कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। 

पीढ़ी बुनने में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन दूसरे व सरकारी कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। छिक्कू बनाने में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर दूसरे व सैनी बार कालेज बुल्लोवाल तीसरे स्थान पर रहा। पक्खी बुनने ेमं दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन दूसरे व सरकारी कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में सरकारी गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी रेलवे मंडी पहले, जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना दूसरे व जी.टी.बी कालेज आफ एजुकेशन तीसरे स्थान पर रहा। 

कोलाज मेकिंग में डी.ए.वी कालेज होशियारपुर पहले, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन होशियारपुर दूसरे व दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां तीसरे स्थान पर रहा। क्ले माडलिंग में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर दूसरे स्थान व एस.डी. कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। कार्टूनिंग में जी.के.एम कालेज टांडा पहले, दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां दूसरे व डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन तीसरे स्थान पर रहा। 

रंगोली में एस.डी कालेजिएट स्कूल होशियारपुर पहले, दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां दूसरे व एस.डी कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। बेकार वस्तुओं का सदुपयोग में जी.टी.बी खालसा कालेज आफ एजुकेशन दसूहा पहले, एस.डी कालेजिएट स्कूल होशियारपुर व सरकारी गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD