Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब मंडी बोर्ड के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की हुई मीटिंग

चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने बोर्ड की आमदनी बढ़ाने के प्रयास करने पर दिया जोर

Harchand Singh Barsat AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 10 Jan 2024

Last updated on: Jan 10, 2024, 00:00 IST

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में आज पंजाब मंडी बोर्ड मोहाली के मुख्य कार्यालय में बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड से संबंधित एजेंडों पर विस्तृत चर्चा हुई और महत्वपूर्ण एजेंडों को पारित कर उन्हें शीघ्र अमल में लाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड की आमदनी बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। 

इसमें जहां मंडियों में ए.टी.एम. और यूनिपोल लगाना अहम है, वहीँ किसान भवन और किसान हवेली के जरिए आमदन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को जानकारी देते हुए बताया कि किसान भवन एवं किसान हवेली में कमरों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए मंडी बोर्ड ने अपना वेब पोर्टल तैयार किया है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि किसान भवन में बुकिंग लगातार जारी है। अप्रैल में जहां 7,08,350 रुपये आमदन हुई थी, वहीं दिसंबर तक यह बढ़कर 43,02,154 रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 (दिसंबर तक) में मंडी बोर्ड को किसान भवन के माध्यम से 2,63,34,730 रूपये की आमदन हुई है। इस कदम की जहां बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने प्रशंसा की, वहीं भविष्य में भी ऐसे अन्य कदम उठाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर श्रीमती अमृत कौर गिल, सचिव, पंजाब मंडी बोर्ड, श्री संयम अग्रवाल आईएएस, विशेष सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब, स. गुरजीत सिंह, अतिरिक्त डायरेक्टर बागवानी विभाग, पंजाब, डा. सुखपाल सिंह, चेयरमैन, फार्मर्स कमिशन, पंजाब, गीतिका सिंह, डायरेक्टर आबादकारी विभाग, पंजाब एवं संयुक्त सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, श्री सतबीर सिंह गोसल, वी.सी. पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना, स. बेअंत सिंह सहायक मार्केटिंग अफसर, श्रीमति बरजिंदर कौर बाजवा, संयुक्त रजिस्ट्रार, को-आपरेटिव सोसायटिज, श्रीमति किम्मी वनीत कौर, सहायक डायरेक्टर खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग, पंजाब मौजूद रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD