Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

19 किलो हेरोइन बरामद: पंजाब पुलिस ने मन्नू महावा गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को किया गिरफ़्तार; 3.5 किलो हेरोइन बरामद

हेरोइन की कुल बरामदगी 22.5 किलोग्राम तक पहुँची, गिरफ़्तारियों की संख्या 10 हुई: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 08 Jan 2024

Last updated on: Jan 08, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई निर्णायक जंग के हिस्से के तौर पर 19 किलो हेरोइन बरामदगी मामले की ज़ोरदार पड़ताल से आगे बढ़ते हुए पंजाब पुलिस ने सोमवार को मन्नू महावा गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ़्तार करके 3.5 किलो हेरोइन और बरामद की है। इस केस में अब हेरोइन की कुल बरामदगी 22.5 किलो हो गई है।  

डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलराज सिंह उर्फ काका निवासी गाँव लाहौरीमल, अमृतसर, अनमोल सिंह उर्फ लालू और सरबजीत सिंह दोनों निवासी रांझे दी हवेली, अमृतसर के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन और मुलजिमों की गिरफ़्तारी के साथ कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 10 हो गई है।  

उन्होंने बताया कि हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने इन दोषियों के पास से .30 बोर के 10 जिंदा कारतूस और 9 एम.एम के 9 जिंदा कारतूसों समेत एक कार (सफारी) भी बरामद की है। यह कार्यवाही, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा अमरीका स्थित तस्कर मनप्रीत उर्फ मन्नू महावा द्वारा चलाए जा रहे सरहद पार से नशा और हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करने से लगभग एक हफ्ते बाद अमल में लाई गई है। 

बताने योग्य है उक्त रैकेट के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो मुख्य व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके 19 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपए की ड्रग मनी, 7 पिस्तौलों समेत एक 9 एमएम ग्लॉक और ड्रोन के कल-पुर्जे बरामद किए थे। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वॉन्टेड मुलजिम अनमोल सिंह उर्फ लालू को उसके साथियों समेत सुल्तानविंड के इलाके में देखे जाने की पुख़्ता सूचना के आधार पर डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा, एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा की निगरानी में सी.आई.ए. स्टाफ-3 की पुलिस टीम ने विशेष नाकाबंदी कर तीनों ही दोषियों को गिरफ़्तार किया।  

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के अनुसार पता लगा है कि मुलजिम, पाकिस्तान स्थित तस्कर शाह और अमरीका स्थित मन्नू महावा के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के द्वारा पाकिस्तान से तस्करी कर राज्य भर में नशीले पदार्थों और गोला-बारूद की सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि यह खेप भी पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी। सी.पी. भुल्लर ने कहा कि ड्रग सप्लायरों, डीलरों और खरीददारों के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिससे उनकी अगली-पिछली कडिय़ों का पता लगाकर सही नतीजे पर पहुँचा जा सके। इस सम्बन्ध में एक एफआईआर नंबर 298 तारीख़ 31/ 12/ 2023 को पुलिस थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पहले ही केस दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD