Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा तलवाड़ा प्रोजैक्ट का दौरा

तलवाड़ा प्रोजैक्ट पूरा होने से कंडी क्षेत्र के गाँव-वासियों की पेयजल की समस्या का हल होगा: जिम्पा

Bram Shanker Jimpa AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Jan 2024

Last updated on: Jan 08, 2024, 00:00 IST

पंजाब के हरेक गाँव में साफ़ और पीने योग्य पानी की सप्लाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने नहरी पानी पर आधारित तलवाड़ा जल आपूर्ति योजना का बीती शाम दौरा किया। इस प्रोजैक्ट के द्वारा तलवाड़ा, हाजीपुर, भूंगा और दसूहा ब्लॉकों के 197 गाँवों को साफ़ और पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। यह प्रोजैक्ट अगले साल तक पूरा होने की योजना है। 

जि़क्रयोग्य है कि इस प्रोजैक्ट के द्वारा शाह नहर बैराज तलवाड़ा से करीब 231 किलोमीटर लम्बी पाईप-लाईन बिछाई जानी है। जिम्पा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 258.73 करोड़ रुपए है। इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने पर कंडी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या हल हो जाएगी। इस मौके पर जिम्पा ने प्रोजैक्ट को समय पर मुकम्मल करने के दिशा-निर्देश दिए और हिदायत की गई कि कार्य उच्च स्तरीय मानक का किया जाए।  

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रयासशील है और इस मकसद के लिए गाँवों को सभी सुविधाएं पहल के आधार पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन गाँवों में भूजल खऱाब है या पीने योग्य नहीं है उन गाँवों को नहरी पानी प्रोजेक्टों के साथ जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर दसूहा के विधायक करमवीर सिंह घुम्मन, निगरानी इंजीनियर विजय कुमार और कार्यकारी इंजीनियर अनुज शर्मा के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD