Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजस्व विभाग से सम्बन्धित पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है-कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा

लम्बित इंतकालों के निपटारे सम्बन्धी लुधियाना में लगे विशेष कैंप का लिया जायज़ा , कहा! आम लोगों को दफ्तरों में परेशान नहीं होने दिया जायेगा

Bram Shanker Jimpa at Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 Jan 2024

Last updated on: Jan 06, 2024, 00:00 IST

राज्य में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नागरिकों को राजस्व विभाग से सम्बन्धित पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके अंतर्गत राज्य भर में आज छुट्टी वाले दिन विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब सरकार के राजस्व मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा आज स्थानीय बचत भवन में लम्बित इंतकालों के निपटारे सम्बन्धी लगे कैंप के मौके पर शिरकत करते हुए किया।इस मौके पर उनके साथ विधायक श्री गुरप्रीत सिंह बस्सी गोगी, श्री दलजीत सिंह गरेवाल, डिप्टी कमिश्नर लुधियाना श्रीमति सुरभी मलिक, एस.डी.एम. डॉ. हरजिन्दर सिंह के अलावा अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। 

इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अधीन लगे कैंपों का जायज़ा लेने के लिए वह लुधियाना पहुँचे हैं, जिसमें लम्बित इंतकालों की जानकारी ली गई और स्पष्ट किया कि आम लोगों को दफ्तरों में किसी भी हाल में परेशान नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कानूनी अड़चन, घरेलू विवाद या कोई अन्य मसलों के अलावा किसी भी तरह का इंतकाल बकाया नहीं रहने दिया जायेगा।  

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित सेवाओं में यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खि़लाफ़ बनती विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके अलावा लोगों का काम समय पर करने, अच्छा व्यवहार करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा। 

जि़क्रयोग्य है कि राजस्व विभाग की सेवाएं लोगों तक सुचारू तरीके से पहुँचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज छुट्टी वाले दिन जि़ले भर में विशेष कैंप लगाए गए। खन्ना, पायिल, मलौद, समराला, माछीवाड़ा, कूम्म कलाँ, साहनेवाल, डेहलों, लुधियाना पूर्वी, लुधियाना पश्चिमी, लुधियाना केंद्रीय, मुल्लांपुर दाखा, जगराओं, सिंद्धवां बेट, रायकोट आदि में विशेष कैंपों का निवासियों द्वारा भरपूर लाभ लिया गया।  

कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा ने दोहराया कि आने वाले समय में अलग-अलग सर्किलों की रैशनलाईजेशन भी की जायेगी, जिससे सभी सर्किलों में बराबर काम बाँटा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा समय में किसी सर्किल के अधीन बिल्कुल भी काम नहीं है और कहीं बहुत ज़्यादा है।  

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नागरिकों को सुचारू, निर्विघ्न और पारदर्शी ढंग से प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्यभर में और भी कैंप लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD