Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुनील जाखड़ ने अपने झूठ से पंजाब, पंजाबियत और राज्य के समृद्ध इतिहास का अपमान किया : मलविंदर सिंह कंग

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि झांकी में हमारे मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें नहीं थीं, जाखड़ को तुरंत पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए - कंग

Malwinder Singh Kang AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jan 2024

Last updated on: Jan 06, 2024, 00:00 IST

गणतंत्र दिवस के लिए भेजे गए पंजाब की झांकी में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें होने के बारे में झूठ बोलने पर आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने एक बार फिर भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर हमला बोला है। शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में आप प्रवक्ता गोविंदर मित्तल के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सवाल करते हुए कहा कि सुनील जाखड़ को फालतू बातों के बारे में बात करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उन्होंने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरों के बारे में झूठ क्यों बोला? 

कंग ने कहा कि पंजाब के इतिहास और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली हमारी झांकियों को केंद्र की भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया। ऐसे वक्त में पंजाब के लिए स्टैंड लेने के बजाय भाजपा के पंजाब अध्यक्ष ने राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ फैलाने का रास्ता चुना।  अपने झूठ के माध्यम से सुनील जाखड़ ने पंजाब, पंजाबी, पंजाबियत और पंजाब की समृद्ध संस्कृति व इतिहास का अपमान किया है।

कंग ने कहा कि अब भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि 26 जनवरी की परेड के लिए पंजाब की झांकी का जो कांसेप्ट केंद्र सरकार को भेजी गई थी, उसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तस्वीरें नहीं थीं। इसलिए अब सुनील जाखड़ को पंजाब के शहीदों और समृद्ध विरासत का अपमान करने के लिए पंजाब के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए या अगर वह अपने बयान पर कायम हैं तो उन्हें तस्वीरों का सबूत देना चाहिए।

कंग ने कहा कि बीजेपी लगातार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। इसबार उन्होंने हमारे शहीदों और उनके महान बलिदानों का अपमान किया है। लेकिन सुनील जाखड़ ने पंजाब के पक्ष में स्टैंड लेने के बजाय झूठ बोलना उचित समझा। अब उनका झूठ पकड़ा गया है, फिर भी वह पंजाब के लोगों से माफी नहीं मांग रहे हैं। कंग ने कहा कि सुनील जाखड़ को तुरंत माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने जो किया वह एक अपराध है। 

उनका यह झूठ पंजाब और पंजाबियत के खिलाफ है। कांग ने दोहराया, कि जब तक वह माफी नहीं मांगते, हम इस मामले को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास और शहीद नायकों के प्रति भाजपा और उसके नेताओं द्वारा किए गए अपमान को पंजाब के लोग कभी नहीं भूलेंगे। पंजाब का बेटा होने का दावा करने वाले जाखड़ की भी सच्चाई अब जनता के सामने आ गई है।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD