Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के शेष रहते विकास कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए : विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dr. Ajay Gupta AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Jan 2024

Last updated on: Jan 05, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज डीसी कम निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी, जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, निगरान इंजीनियर संदीप सिंह,निगम अधिकारियों, पंचायती राज और बीडीपीओ के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की शेष रहते विकास कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों के विकास कार्यों के जितने भी एस्टीमेट तैयार  हो चुके हैं, सभी के टेंडर जारी किए जाएं। जिन में  सड़के , सीवरेज व्यवस्था, ट्यूवबेल ,वाटर सप्लाई, स्ट्रीट लाइट व अन्य विकास कार्य शामिल है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विशेष कर वाॉल्ड सिटी में प्रतिदिन सुपर सक्कर मशीन से सीवरेज  व्यवस्था को ठीक करवाया जाए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों 3 ट्यूबवेलों का निर्माण हुआ है, ट्यूबवेल ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहे। इसकी भी जांच करवाई जाए।

सफाई व्यवस्था के लिए गाड़ियां बढ़ाई जाए

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का कार्य निगम द्वारा एक कंपनी को दिया हुआ है। कंपनी द्वारा पूरी तरह से कार्य नहीं किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की गाड़ियां इस वक्त बहुत कम चल रही हैं। सफाई व्यवस्था के लिए कंपनी से गाड़ियां बढ़ाई जाए।

उन्होंने कहा कि अगर कंपनी गाड़ियां नहीं बढ़ाती तो नियम कानून के अनुसार कंपनी पर कार्रवाई की जाए। डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सचखंड श्री दरबार साहिब और अन्य महत्वपूर्ण स्थल होने पर देश विदेश से प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आता है। खराब सफाई व्यवस्था को लेकर बहुत ही गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भी अपने स्तर पर भी गाड़ियों और सफाई कर्मियों की संख्या को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं और आवारा कुत्तों को लेकर उचित प्रबंध किया जाए।

नाईया वाला मोड का रास्ता खोला जाए

मीटिंग दौरान विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि रिगो ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि 2 साल तक रिगो ब्रिज का निर्माण कार्य चलना है। उन्होंने कहा कि रिगो ब्रिज के समीप नाईया वाला मोड का एक रास्ता सेना द्वारा बंद किया हुआ है। उन्होंने कहा कि सेना और रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इस रास्ते को भी यातायात के लिए खुलवाया जाए।

शेष रहते विकास कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया पुरी की जाए

मीटिंग में डीसी कम नगर निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन-जिन विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं। उनकी टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि स्वदेश  दर्शन प्रक्रिया के तहत सचखंड श्री दरबार साहिब के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई सुपर सक्कर मशीन का भी नगर निगम के उपयोग लिए भी ट्रस्ट को कहा जाएगा। डीसी कम नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए निगम अपने स्तर पर भी उचित कार्य करे और कंपनी से भी नियम कानून के अनुसार कार्य करवाए जाएं।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , DC Amritsar , Amritsar , Ghanshyam Thori , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD