रियासी के जिला विकास आयुक्त विशेष महाजन ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत हुई प्रगति का आकलन करने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में एसई जेजेएम, सीपीओ, एसीडी, एक्सईएन, डीआईओ (सूचना) और डीजेजेएम समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। समीक्षा में मिशन के विभिन्न घटकों को शामिल किया गया, जिसमें वित्तीय स्थिति के अलावा बोरवेल की स्थिति, पाइप नेटवर्क बिछाने और संबद्ध बुनियादी ढांचे में प्रगति शामिल है।
डीडीसी महाजन ने संबंधित अधिकारियों को काम में और तेजी लाने और 15 जनवरी तक योजनाओं के सभी घटकों को पूरा करने का निर्देश दिया। डीडीसी महाजन ने सभी एक्सईएन को कार्य पूरा होने तक मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया। सहायक कार्यकारी अभियंताओं, एई और जूनियर इंजीनियरों को कार्य स्थल पर उपस्थित रहने और सभी लंबित कार्यों के 100 प्रतिषत पूरा होने तक जियोटैग स्थानों को नियमित रूप से साझा करने का निर्देश दिया गया।
अध्यक्ष ने डब्ल्यूएसएस की प्रत्येक साइट पर लंबित आईईसी बोर्डों की स्थापना और उसके बाद के ऑनलाइन अपडेशन का निर्देश दिया। डीडीसी महाजन ने यह सुनिश्चित करने के लिए लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के महत्व को रेखांकित किया जिससे आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से को सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन से लाभ मिलेगा। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु अपने संसाधन जुटाने का निर्देश दिया।