Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और एचडी रेवन्ना मामले पर 'आप' ने कहा - भाजपा से सिर्फ संविधान को खतरा नहीं, देश की महिलाओं को भी खतरा है प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान लोकसभा चुनावों के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई 85 प्लस सीनियर सिटीजन व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी संगरूर निवासियों को चूल्हे की आग पसंद, लच्छेदार भाषण नहीं”: मीत हेयर

 

मीत हेयर द्वारा पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नए साल का कैलेंडर जारी

कैलेंडर में पंजाब की खेल प्राप्तियों को किया गया उजागर

Maharaja Bhupinder Singh Punjab Sports University
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2023

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए साल की पूर्व संध्या पर पंजाब की खेल प्राप्तियों के बारे में बताते हुए नए साल का कैलेंडर जारी किया। यह कैलेंडर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें पंजाब के सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दो कैलेंडर तैयार किए गए है, एक दीवार कैलेंडर और दूसरा टेबल कैलेंडर। खेल मंत्री द्वारा विशेष मुख्य सचिव सर्वजीत सिंह और पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जे.एस.चीमा की उपस्थिति में कैलेंडर जारी किए गए।

खेल मंत्री ने सभी पंजाबियों और खेल जगत को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के पास एक समृद्ध खेल विरासत है और पंजाबी खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपने खेल का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार खेलों में राज्य की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापिस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई खेल नीति के पहले ही साल में पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 72 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 20 पदक जीते।

खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने अब तक चार पद्म भूषण, 24 पद्म श्री, चार खेल रत्न पुरस्कार, 129 अर्जुन पुरस्कार, 15 द्रोणाचार्य पुरस्कार, 21 ध्यान चंद अवार्ड और पांच तेनजिंग नार्गे पुरस्कार जीते है। सभी 202 पुरस्कार विजेताओं को कैलेंडर में शामिल किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जे.एस.चीमा ने जानकारी देते हुए कहा कि कैलेंडर का अनोखा पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वाले मार्च महीने, में सभी पुरस्कार विजेता महिला एथलीट शामिल है, और विश्व एथलेटिक्स दिवस वाले मई महीने, में सभी पुरस्कार शामिल है। एक परिवार में कई पुरस्कार विजेता खिलाड़ी भी है जैसे पिता-पुत्र, दो भाई, पति-पत्नी, चाचा-भतीजा आदि। इन सभी को कैलेंडर में विशेष स्थान दिया गया है।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD