Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उच्च शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब सरकार गंभीर: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कालेज के ‘बी ब्लाक’ के नवीनीकरण के कार्य की करवाई शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Dec 2023

Last updated on: Dec 17, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उच्च शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए पूर प्रयास कर रही है, जिसके लिए जहां सरकारी कालेजों में प्राध्यापकों की भर्तियां की जा रही है वहीं बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। वे आज 90 लाख रुपए की लागत से सरकारी कालेज होशियारपुर के ‘बी ब्लाक’ के नवीनीकरण के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी कालेज होशियारपुर हमारे जिले की अमीर विरासत की पहचान है, जहां से पढ़ कर विद्यार्थियों ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस ऐेतिहासिक ईमारत के सरंक्षण को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, इस लिए ईमारत की मरम्मत कर इसका नवीनीकरण किया जा रहा है ताकि जहां ईमारत को संभाला जा सके वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत इसमें सुधार भी किया जा सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से बहुत ही बेहतरीन ढंग से कार्य किया जा रहा है।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार उच्च शिक्षा के विकास को लेकर निरंतर प्रयत्शील है और प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों को बुनियादी सुविधाएं देने में किसी भी तरह की कमी नहीं आनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कालेज होशियारपुर ने पूरी दुनिया में जिले का मान बढ़ाया है और इस कालेज से पढऩे वाले विद्यार्थी आज भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस कालेज ने देश को पूर्व प्रधान मंत्री स. मनमोहन सिंह जैसे अर्थशा ी, नेता व अनगिनत आई.ए.एस व आई.पी.एस. अधिकारी दिए हों वह कालेज सभी विद्यार्थियों के लिए हमेशा प्रेरणा का ोत रहेगा। इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी, कालेज की प्रिंसिपल अनीता सागर, वाइस जसवीरा मिन्हास, प्रो. नवदीप कौर, प्रो. हरजिंदर अमन के अलावा कालेज का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD