Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बठिंडा में ‘विकास क्रांति’ के मौके पर भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल द्वारा 1125 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का तोहफ़ा

व्यापक स्तर पर होने वाले विकास कामों से बठिंडा संसदीय हलके का होगा कायाकल्प

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Maur, Bathinda, Vikas Rally
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोड़ ( बठिंडा) , 17 Dec 2023

Last updated on: Dec 17, 2023, 00:00 IST

बठिंडा संसदीय हलके के विकास को बड़ा बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज 1125 करोड़ रुपए की लागत वाले कई विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत की जबकि कुछ नये प्रोजेक्टों का ऐलान किया जिससे ‘विकास क्रांति’ के नये युग का आग़ाज़ होगा। मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बठिंडा में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नये अत्याधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। 

इसी तरह उन्होंने मुल्तानिया और जनता नगर में 88.94 करोड़ रुपए की लागत के साथ रेलवे ओवर ब्रिज और अमरपुरा बस्ती में 49.15 करोड़ रुपए के रेलवे ओवर ब्रिज का ऐलान किया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 94.11 करोड़ रुपए की लागत के साथ बठिंडा में रिंग रोड के निर्माण के काम की शुरुआत भी की।दोनों मुख्यमंत्रियों ने 12.78 करोड़ रुपए की लागत के साथ मलोट-बादल सड़क को दोबारा बनाने के काम का नींव पत्थर भी रखा। 

उन्होंने बठिंडा निवासियों को 27.15 करोड़ रुपए की लागत वाले बहुउद्देशीय ऑडीटोरियम की भी सौग़ात दी। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने बठिंडा के सिवल अस्पताल में 15. 61 करोड़ रुपए की लागत के साथ 50 बिस्तरों वाले क्रिटीकल केयर यूनिट ( सीसीयू) के निर्माण के काम की शुरुआत भी की। 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने भू और जल संरक्षण विभाग द्वारा 6.87 करोड़ रुपए की लागत के साथ किये जा रहे अलग-अलग विकास कामों का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने गोन्याना मंडी में 2.99 करोड़ रुपए की लागत के साथ सब-तहसील की इमारत के निर्माण का काम भी शुरू किया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने तलवंडी साबो और रामा में वाटर सप्लाई और सिवरेज के 20.07 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट भी तोहफ़े में दिए। 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने तलवंडी साबो में 6.62 करोड़ रुपए की लागत वाले 30 बिस्तरों वाला जच्चा-बच्चा अस्पताल की भी सौग़ात दी। उन्होंने सब-डिविज़न तलवंडी साबो की नयी इमारत बनाने के लिए 5.98 करोड़ रुपए का प्रोजैकट भी दिया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने मोड़ में 23.91 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर भी रखा। 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने 2.30 करोड़ रुपए की लागत के साथ सब- तहसील बालियांवाली की इमारत के निर्माण के काम की शुरुआत भी की। उन्होंने नथाना में 29.09 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले जल स्पलाई और सिवरेज प्रोजेक्टों की भी सौग़ात दी। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने सब- तहसील नथाना की 2.76 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली इमारत का नींव पत्थर भी रखा। 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने आलू के भंडारण के लिए किसानों की सुविधा के लिए प्रबंध करने के लिए 14.96 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का ऐलान भी किया। उन्होंने रामपुरा फूल में उप मंडल दफ़्तर की 7.51 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली नयी इमारत का नींव पत्थर भी रखा। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने बोरोवाल में 25.69 करोड़ रुपए की लागत के साथ रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग का सी-पाइट प्रोजैक्ट स्थापित करने का भी ऐलान किया। 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने 4.26 करोड़ रुपए की लागत के साथ बुढलाडा- सुनाम सड़क को चौड़ा करने के प्रोजैकट का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने मानसा में 6.93 करोड़ रुपए की लागत के साथ सीनियर सिटीज़नज़ के निर्माण का प्रोजैकट भी तोहफ़े के तौर पर दिया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने नौजवानों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्म-निर्भर बनाने के लिए ढैपई में 6.42 करोड़ रुपए की लागत के साथ सरकारी आई. टी. आई. का प्रोजैकट भी दिया। 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने मानसा में पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से कई सड़कों की मुरम्मत करन के लिए 2. 65 करोड़ रुपए के प्राजैकट भी तोहफ़े के तौर पर दिए। उन्हों ने सरदूलढ़- मानसा- रोड़ी के बीच 20. 92 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली सड़क का नींव पत्थर भी रखा। उन्हों ने जल स्रोत विभाग के लिए 39. 96 करोड़ रुपए के अलग- अलग कामों का ऐलान भी किया। 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने लम्बी में 0.94 करोड़ की लागत के साथ सड़क के दोनों तरफ़ इंटरलाकिंग टाईलें लगाने के काम का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित 0.68 करोड़ रुपए के अलग- अलग प्रोजैक्ट भी तोहफ़े के तौर पर दिए। इसके इलावा भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने 573 करोड़ रुपए की लागत के साथ राज्य भर के सिवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने के काम की शुरुआत भी की। 

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Maur , Bathinda , Vikas Rally

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD