Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं- गजेंद्र शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat, Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली/खरड़ , 16 Dec 2023

Last updated on: Dec 16, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के भाजपा कोर कमेटी सदस्यों को स्थानीय निकाय और लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता इन चुनावों के लिए जन संपर्क अभियान को तेज करें। 

शनिवार को यहां कोर कमेटी सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनी योजनाएं बताकर पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बीजेपी के पक्ष में हवा चल रही है। पंजाब के मतदाता भी अब बीजेपी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। राज्य के लोग आगामी सभी चुनावों में बीजेपी के पक्ष में मतदान करेंगे और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को समृद्ध बनाने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर श्री शेखावत ने लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब भाजपा कोर कमेटी सदस्यों से पार्टी की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। 

इस अवसर पर लोक सभा प्रवास समिति पंजाब प्रभारी सुभाष शर्मा, श्री आनंदपुर लोकसभा क्षेत्र संयोजक सुखविंदर सिंह गोल्डी, प्रांतीय महासचिव राकेश राठौड़, तीक्ष्ण सूद, प्रांतीय प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा, मोहाली के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ के अलावा अन्य कोर कमेटी सदस्यों में कमलदीप सिंह सैनी, पूनम माणिक, दर्शन सिंह सिवजोत, परवीन बंसल, अमनदीप सिंह पुनिया, जतिंदर सिंह अठवाल, हरमिंदर सिंह और लखविंदर कौर गरचा सहित कोर कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD