Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने उभरते गायक नवजोत सिंह विर्क की सनसनीखेज हत्या केस की गुत्थी सुलझायी; एक व्यक्ति गिरफ़्तार

हत्या में शामिल एक अन्य मुलजिम की पहले ही हो चुकी है मौत: एस.एस.पी. एसएएस नगर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Dr. Sandeep Garg, SSP Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 15 Dec 2023

Last updated on: Dec 15, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान एस.ए.एस. नगर पुलिस ने उभरते गायक नवदीप सिंह विर्क, जिसको विशेष रूप से ईसापुरिया (22) के नाम से जाना जाता है, के सनसनीखेज कत्ल केस की गुत्थी सुलझाते हुए एक दोषी को गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए सीनियर सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.,) एस.ए.एस. नगर डॉ. सन्दीप कुमार गर्ग ने बताया कि पकड़े गए मुलजिम की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गाँव उमरपुर निवासी अभिषेक उर्फ रजत राणा (25) के रूप में हुई है। इस कत्ल में शामिल एक अन्य मुलजिम की पहचान सौरव निवासी सुल्तानपुर बरवाला के रूप में हुई है, जिसकी कथित तौर पर नशे की ओवरडोज़ के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। कत्ल की इस वारदात में इस्तेमाल किया गया 9 एमएम पिस्तौल हरियाणा की रायपुर रानी पुलिस द्वारा पहले ही बरामद कर लिया गया था।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. डॉ. सन्दीप कुमार गर्ग ने बताया कि यह मामला मई 2018 का है, जब अभिषेक ने अपने साथी सौरव के साथ मिलकर पीडि़त नवदीप विर्क की माईक्रा कार छीनने के लिए उसे निशाना बनाया और फिर दोनों पक्षों के दरमियान हुई तीखी बहस के बाद उक्त दोषियों ने नवदीप विर्क का गोली मारकर कत्ल कर दिया। 

उन्होंने बताया कि नवदीप विर्क के पारिवारिक सदस्यों को एक्सपो फोर्जिंग के नज़दीक बरवाला रोड पर उसकी निसान माईक्रा कार खड़े होने का पता लगा, जिसके बाद उनको उषा यार्न फैक्ट्री के खाली प्लॉट से गायक का शव बरामद हुआ।इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 302 और 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 144 तारीख़ 28.05.2018 के अधीन केस दर्ज किया गया था।  

एसएसपी ने बताया कि इस घटना के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व अधीन विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने इस मामले की पेशेवर और वैज्ञानिक ढंग से जांच की। एसआईटी में डीएसपी इन्वेस्टिगेशन गुरशेर सिंह और सीआईए इंचार्ज मोहाली शिव कुमार मैंबर के तौर पर शामिल थे।

उन्होंने बताया कि जांच से हुए खुलासे के अनुसार दोषी व्यक्ति यूपी-आधारित राहुल खट्टा गैंग के लिए काम कर रहे थे और कत्ल के पीछे का उद्देश्य मारे गए गायक की कार छीनना था, जिसको वह कथित रूप से किसी और अपराध में ईस्तेमाल करना चाहते थे।जि़क्रयोग्य है कि गिरफ़्तार किए गए दोषी अभिषेक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कत्ल, कत्ल की कोशिश, डकैती आदि से सम्बन्धित कम से कम सात आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Dr. Sandeep Garg , SSP Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD