Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया दिव्यांग युवाओं की प्रतिभा का सम्मान

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 14 Dec 2023

Last updated on: Dec 14, 2023, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राज भवन मे दिव्यांग युवाओं की प्रतिभा और क्षमता का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनसे हम सबका मनोबल भी बढ़ता है। राज्यपाल आज राज भवन में उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘‘हौंसलों की उड़ान’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

राज्यपाल ने विशेष क्षमता वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उमंग फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि यह संस्था मानवता की सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रेरणादायी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का का सशक्तिकरण पूरे विश्व समुदाय के लिए उच्च प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों से जुड़ी व्यक्तिगत और संस्थागत उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने और पुरस्कृत करने से सभी का उत्साहवर्द्धन होता है। उन्होंने कहा कि इन विशेष बच्चों के संघर्षों और उपलब्धियों के बारे में जानकर उनका भी मनोबल बढ़ा है।श्री शुक्ल ने कहा कि सिर्फ सरकारी प्रयासों से समाज के किसी भी दुर्बल वर्ग की स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन नहीं आ सकता। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयासों की भी आवश्यकता होती है। 

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि उमंग फाउंडेशन के प्रयासों से ऐसे बच्चों का सशक्तिकरण हो रहा है। रक्तदान के क्षेत्र में भी संस्था के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को बराबरी का दर्जा एवं अधिकार दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्हें दया नहीं बल्कि समान भागीदारी चाहिए।

राज्यपाल ने मुस्कान नेगी, अंजना ठाकुर और प्रतिभा ठाकुर का उद्हारण देते हुए कहा कि ये छात्राएं अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से दिव्यांगता को मात देकर उच्च शिक्षा प्राप्त की और आज असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई। राज्यपाल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में एमबीबीएस की छात्रा निकिता चौधरी को हिमाचल प्रदेश की पहली व्हीलचेयर यूजर डॉक्टर बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि एशियन पैरा गेम्स में भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों ने 111 पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।राज्यपाल ने कुल 5 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। 2 दिव्यांग विद्यार्थियों को मोबाइल फोन प्रदान किए। 

प्रदेश की पहली व्हीलचेयर यूज़र एमबीबीएस छात्रा निकिता चौधरी, 3 दिव्यांग असिस्टेंट प्रोफेसरों मुस्कान, अंजना ठाकुर, एवं प्रतिभा ठाकुर, आरकेएमवी कॉलेज की पांच दिव्यांग छात्राओं समेत 40 उच्च शिक्षित दिव्यांगों एवं उनकी सहायता करने वाले 15 युवाओं को सम्मानित किया। उच्च शिक्षा विभाग की कमला कौशल द्वारा दृष्टिबाधित बेटियों के लिए 3 लैपटॉप, प्रोफेसर एसपी बंसल एवं रवि ठाकुर ने एक-एक लैपटॉप अपनी ओर से भेंट किए। राज्यपाल ने प्रदेश की पहली महिला दृष्टिबाधित महिला रक्तदाता निशा ठाकुर को भी सम्मानित किया।

इससे पूर्व, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एस.पी.बंसल ने राज भवन में कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया  तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्तर पर विशेष क्षमता वाले विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD