Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांसद अरोड़ा और विधायक भोला ने फोकल प्वाइंट में 22 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के पुनर्निर्माण का किया उद्घाटन

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Daljit Singh Bhola Grewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 09 Dec 2023

Last updated on: Dec 09, 2023, 00:00 IST

सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पूर्व के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के साथ शनिवार को यहां फोकल प्वाइंट (फेज 1,2 और 3) में सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। ये सड़कें वर्षों से जर्जर हालत में थीं क्योंकि किसी न किसी कारण से इनकी मरम्मत नहीं की गई थी। यात्रियों और क्षेत्र के उद्योगपतियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों का पुनर्निर्माण करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। 

अगले साल के मध्य तक फोकल प्वाइंट की कोई भी सड़क ऐसी नहीं बचेगी जिसका पुनर्निर्माण न हुआ हो।अरोड़ा का यहां पहुंचने पर उद्योगपतियों और अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नगर निगम, लुधियाना द्वारा सड़कों के पुनर्निर्माण की शुरुआत का जश्न मनाते हुए मिठाइयाँ वितरित की गईं।इस अवसर पर अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम, लुधियाना (एमसीएल) इन सड़कों के निर्माण पर 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का बहुत धन्यवाद किया जिनकी पहल पर इन सड़कों का काम शुरू किया गया है और धनराशि जारी की गई है। उन्होंने इस कार्य पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए संदीप ऋषि नगर आयुक्त लुधियाना को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा, क्योंकि काम की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सड़कों का पुनर्निर्माण कंक्रीट से किया जाना है, जिसकी आयु अन्य सड़कों की तुलना में अधिक होगी। उन्होंने कहा कि अगले साल मार्च के अंत तक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा।  उन्होंने कहा कि इससे पहले पीएसआईईसी (पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन) द्वारा फोकल प्वाइंट (फेज 4 से 8) में सड़कों का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएसआईईसी का काम पूरा होने वाला है।

अरोड़ा ने कहा कि पार्कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि इच्छुक उद्योग अपनी लागत पर रखरखाव के लिए पार्कों को गोद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योगों को अपने ब्रांड नाम का प्रदर्शन करने के लिए इन पार्कों का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम, लुधियाना के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर प्रवीण सिंगला भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Daljit Singh Bhola Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD