Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित 17वें पाईटैक्स का किया उदघाटन

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Dec 2023

Last updated on: Dec 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब की पर्यटन, सांस्कृतिक मामले तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा है कि पंजाब में इकौ-टूरिज्म, एडवेंचर और वाटर स्पोर्टस और पर्यटन को समूचे रूप में विकसित करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। सरकार की तरफ से इन क्षेत्रों में किये जा रहे प्रयासों से भविष्य में मिसाली नतीजे सामने आऐंगे। अनमोल गगन मान आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 17वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के औपचारिक उदघाटन के अवसर पर देश-विदेश से आए हुए कारोबारियों को संबोधित कर रही थी।

अनमोल गगन ने कहा कि पंजाब में फोकल प्वाइंटों के सुधार हेतु 1150 करोड़ रुपये खर्च करके नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आद्योगिक नीति के परिणाम स्वरूप पिछले करीब डेढ़ साल में 60 हजार करोड़ का पूंजी निवेश हो चुका है। पंजाब में उद्योगपतियों को जहां सस्ती बिजली मुहैया करवाई जा रही है वहीं कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में यहबपहली बार है कि पंजाब के विरासती मेलों और त्योहारों को सरकार द्वारा मनाया जा रहा है और इसलिए अलग तौर पर बजट रखा गया है।

मान ने कहा कि पाईटैक्स ने पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश वृद्धि के हमारे दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उन महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम प्रदान करना है जो आतिथ्य, टूर गाइडिंग, ग्राहक सेवा और इवेंट प्रबंधन सहित पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाओं में रुचि रखती हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के डिप्टी महासचिव नवीन सेठ ने कहा कि पंजाब की आर्थिकता में योगदान देने वाले उद्योगों व कारोबारियों को बेहतर मंच प्रदान करना ही पीएचडी चैंबर का प्रयास रहा है। व्यापार, निवेश और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में हमारी प्रतिबद्धता पंजाब सरकार के दृष्टिकोण के साथ सहजता से मेल खाती है।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पधारे पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ डीपीएस खरबंदा ने कहा की पंजाब में आप सरकार के गठन के बाद न केवल कई नामी कंपनियों ने निवेश किया है बल्कि पंजाब में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने कहा कि इस तरह के आयोजन ही पंजाब को सही मायने में रंगला पंजाब बनाते हैं।

इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा ने बताया कि पाईटैक्स का यह 17वां संस्करण है, जिसे पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पंजाब सरकार के सहयोग से इसका लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर अमृतसर के जिला उपायुक्त घनशाम थोरी, पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के को-चेयर संजीव सेठी, करण गिल्होत्रा, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह, चैंबर के महिला विंग शी फोरम में अमृतसर की संयोजक टीना अग्रवाल, सह-संयोजक मीना सिंह व सरगुण सचदेव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD