Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त

भविष्य में ऐसी कार्यवाहियां निरंतर तेज़ी से जारी रहेंगीः चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Pathankot Police, Pathankot, Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 04 Dec 2023

Last updated on: Dec 04, 2023, 00:00 IST

राज्य में ग़ैर-कानूनी माइनिंग के ख़ात्मे के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पठानकोट ज़िले में ग़ैर-कानूनी माइनिंग गतिविधियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की है और सात व्यक्तियों को गिरफ़्तार करने सहित मशीनरी को ज़ब्त किया है। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि ज़िले में ग़ैर-कानूनी खनन का पता लगने पर तुरंत कार्यवाही करते हुये खनन और भू-विज्ञान विभाग ने पुलिस विभाग को इस मामले में एफ.आई.आर दर्ज करने को कहा। 

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि विभाग और पुलिस की सफल कार्यवाही के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर ग़ैर-कानूनी ढंग से चल रही खनन गतिविधियों में शामिल 7 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ़्तार कर लिया गया। इसके इलावा क्रशिंग के लिए कच्चे माल से लदे चार टिप्परों, एक जे.सी.बी मशीन सहित बजरी-गटके के साथ लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी ज़ब्त किया गया है। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि माइनिंग एंड मिनरलज़ एक्ट की धारा 4(1), 21(1) और आई.पी.सी. की धारा 379 के तहत थाना मामून और थाना नंगल भूर में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। खनन मंत्री ने विस्तार के साथ जानकारी देते हुए बताया कि डी.एस.पी सिटी पठानकोट की मुस्तैद निगरानी अधीन चलाए गए आपरेशन के दौरान थाना नंगल भूर की महिला एस.एच.ओ. द्वारा बहादुरी के साथ दरिया पार करके मुलजिमों को काबू किया गया। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही ग़ैर-कानूनी माइनिंग गतिविधियों के विरुद्ध पंजाब सरकार की नेकदिली और राज्य के कुदरती स्त्रोतों की रक्षा के लिए दृढ़ वचनबद्धता को दर्शाती है। खनन मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि विभाग ने ग़ैर-कानूनी माइनिंग के विरुद्ध असहनीय नीति अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि अगले दिनों में भी ऐसी कार्यवाहियां तेज़ी से जारी रहेंगी और ग़ैर-कानूनी खनन गतिविधियों में शामिल किसी भी शख्स को बख़्शा नहीं जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Pathankot Police , Pathankot , Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD