Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई

कैंटीन ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश, प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश छात्र ठीक होकर घर लौटे

DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Jitendra Jorwal, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 02 Dec 2023

Last updated on: Dec 02, 2023, 00:00 IST

मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत खराब होने का मामला सामने आते ही जिला प्रशासन संगरूर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल के कंटीन ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है‌ यह जानकारी आज डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने एसएसपी सरताज सिंह चहल और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। 

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए इस मामले में शामिल किसी भी स्तर के अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट संगरूर चरनजोत सिंह वालिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। 

उन्होंने बताया कि इस कमेटी में तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी सैकंडरी, एसएमओ को भी शामिल किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कल रात 18 छात्रों को सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 14 ठीक होकर घर लौट आए और आज लगभग 36 और छात्रों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और 20 छात्रों को घाबदां के पीजीआई सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत स्थिर है। 

उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी छात्र को दस्त या उल्टी जैसी कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन छात्रों के मुताबिक, स्कूल में खाना खाने के बाद उन्हें यह समस्या हुई थी। डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर मेरिटोरियस स्कूल घाबदां में 2 डॉक्टर, 14 पैरा-मेडिकल स्टाफ और 2 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। 

उन्होंने कहा कि यह मामला सामने आने के बाद पंजाब के बाकी 9 मेरिटोरियस स्कूलों में भी खाने की सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि घाबदां मेरिटोरियस स्कूल में किंग्स क्लिफ नामक ठेकेदार का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनमोल सिंह धालीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अंजू और एसएमओ कृपाल सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Jitendra Jorwal , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD