Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

राजस्थान में 'आप' उम्मीदवारों के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया प्रचार

सीकर और अलवर जिले के विभिन्न विधानसभाओं में कई जगहों पर दोनों नेताओं ने किया रोड शो

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजस्थान , 21 Nov 2023

Last updated on: Nov 21, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। दोनों नेताओं ने राजस्थान के सीकर और अलवर जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में आप उम्मीदवार के साथ विभिन्न जगहों पर रोड शो किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

रोड शो में लोगों की भारी भीड़ देखकर भगवंत मान ने कहा कि यह राजस्थान में परिवर्तन का सबूत है। जिस तरह आज राजस्थान में हमारे रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा है। पिछले साल पंजाब में और उससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा ही हुजूम हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में भगवान झाड़ू फेर रहा है। आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। इसीलिए मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बन पाया। यह पार्टी आम लोगों को विधायक सांसद चेयरमैन बनाती है। वहीं दूसरी पार्टियों में बड़े बड़े लोगों को मौका मिलता है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेताओं ने देश के लोगों के साथ सिर्फ जुमलेबाजी की है। पिछले साढ़े नौ साल के अपने शासनकाल में मोदी सरकार ने आम लोगों के लिए कुछ अच्छा नहीं किया। 

मान ने कहा उनके 15 लाख वाले वादे जुमले निकले। दो करोड़ रोजगार वाली बात जुमला निकली। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी चाय बेचने की बात करते थे, लेकिन मुझे तो यह भी शक है कि उन्हें चाय बनाने भी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में बहुत काम किया है। यहां भी सरकार बनने पर उसी तरह काम करेंगे। यहां भी लोगों को मुफ्त बिजली देंगे। ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे और बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD