Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

पेडा द्वारा पंजाब में 10 सी. बी. जी. प्लांट स्थापित करने के लिए गेल (इंडिया) के साथ समझौता

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गेल (इंडिया) लिमटिड को बधाई; पेडा को सहयोग देने के दिए निर्देश

Punjab Energy Development Agency, PEDA,RK Singhal,Dr. Ravi Bhagat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Nov 2023

Last updated on: Nov 21, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता अनुसार फसलों के अवशेष के सुयोग्य प्रयोग और पराली जलाने से रोकने की दिशा की तरफ कदम उठाते हुये पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व अधीन गेल (इंडिया) लिमटिड के साथ समझौता सहीबद्ध किया, जिससे गेल की तरफ से राज्य में 10 कम्परैसड बायोगैस (सी. बी. जी.) प्रोजैक्ट और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के अन्य प्रोजेक्टों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। 

इस समझौते पर पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी. ई. ओ.) डा. अमरपाल सिंह और गेल (इंडिया) के कार्यकारी डायरैक्टर (बिज़नस डिवैल्पमैंट और ई एंड पी) श्री आर. के. सिंघल ने नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के सचिव डा. रवि भगत की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 सी. बी. जी. प्रोजैक्टों की स्थापना के लिए समझौता सहीबद्ध करने पर गेल ( इंडिया) लिमटिड और पेडा को बधाई दी। उन्होंने पेडा को गेल (इंडिया) को पूरा सहयोग देने के लिए भी कहा। 

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता राज्य को सालाना 5 लाख टन पराली का निपटारा करने और इससे साफ़- स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में मदद करेगा। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ फसलों के अवशेष पर आधारित सी. बी. जी. प्लांटों की अथाह संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की व्यापार अनुकूल नीतियाँ बहु-राष्ट्रीय कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए उत्साहित कर रही हैं। 

सचिव एन. आर. ई. एस. डा. रवि भगत ने बताया कि इन 10 प्रोजेक्टों की स्थापना से लगभग 1.25 लाख एकड़ क्षेत्रफल में पराली जलाने से बचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन प्लांटों को पराली की सप्लाई के लिए गाँव स्तर पर उद्यमी भी पैदा होंगे, जिससे आगे 500 से अधिक व्यक्तियों के लिए रोज़गार भी पैदा होगा। 

सी. ई. ओ डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इन प्रोजेक्टों से पैदा होने वाले सी. बी. जी. से 250 से अधिक व्यक्तियों को प्रत्यक्ष तौर पर और 600 के करीब लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिलेगा। 

यह प्रोजैक्ट लगभग 1.25 लाख एकड़ क्षेत्रफल में पराली को जलाने से भी रोकने में मदद करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि पेडा द्वारा गेल (इंडिया) को प्रोजेक्टों के लिए ज़मीन और ज़रूरी मंजूरियां हासिल करने में सहयोग करेगा। गेल इंडिया के कार्यकारी डायरैक्टर श्री आर. के. सिंघल ने कहा कि वह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में प्रोजैक्ट विकसित करेंगे।

 गेल (इंडिया) लिमटिड की तरफ से शुरुआती तौर पर लगभग 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 10 कम्परैस्सड बायोगैस (सीबीजी) प्रोजैक्ट स्थापित करेगी जो सालाना 35000 टन बायोगैस (सी. बी. जी.) और लगभग 8700 टन जैविक खाद का उत्पादन करेगी। यह प्रोजैक्ट इन प्लांटों को पराली की सप्लाई के लिए गाँव स्तर पर लगभग 100 उद्यमी पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के और प्रोजैक्ट स्थापित करने की संभावना तलाशी जायेगी। इस मौके पर पेडा के डायरैक्टर एम. पी. सिंह, जी. एम. मार्किटिंग गेल श्री आकाश और डिप्टी जी. एम. गेल श्री के. जे. सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Energy Development Agency , PEDA , RK Singhal , Dr. Ravi Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD