Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पेडा ने ऊर्जा संरक्षण, अनुसंधान और विकास के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया

समझौते का उद्देश्य भवनों, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण से संबंधित अनुसंधान और नवीन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना

Punjab Energy Development Agency, PEDA, Chandigarh University, CU, Sandeep Hans, Dr. Raj Kumar, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने राज्य में ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण पर केंद्रित अनुसंधान और नवीन परियोजनाओं के लिए सहयोग हेतु चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सी.यू.) के साथ समझौता किया है। इस समझौते पर आज पेडा कार्यालय में पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संदीप हंस और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के प्रोफेसर डॉ. राज कुमार ने हस्ताक्षर किए।

श्री संदीप हंस ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य पंजाब के घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक, कृषि और परिवहन क्षेत्रों में भवनों, उद्योग, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और ऊर्जा बचत उपकरणों समेत विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता और संरक्षण से संबंधित अनुसंधान और परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी इस कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर प्रोत्साहित करेगी ताकि इसमें अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। 

इसके अलावा, विश्वविद्यालय अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) परियोजनाओं, नई तकनीकों के डिज़ाइन, परीक्षण, प्रदर्शन मूल्यांकन और विश्लेषण के लिए रणनीतिक शोध सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगी। पेडा के निदेशक एम.पी. सिंह ने पंजाब में ऊर्जा संरक्षण अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में परियोजनाएं शुरू करने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने ऊर्जा संरक्षण से संबंधित अनुसंधान और विकास परियोजनाओं के आरंभ हेतु विभिन्न विचारों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर पेडा के प्रोजेक्ट इंजीनियर मनी खन्ना, रोहित कुमार और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डॉ. हरप्रीत लुबाना भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Energy Development Agency , PEDA , Chandigarh University , CU , Sandeep Hans , Dr. Raj Kumar , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD