Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

प्रीमियम हेल्थ केयर सेवाओं के साथ अपोलो क्लिनिक का पंचकूला में हुआ शुभारम्भ

अपोलो चिकित्सा विशेषज्ञ अब आपके और करीब - #एससीओ 259 सेक्टर 14 पंचकुला में

Apollo Health and Lifestyle Ltd., AHLL, Sushant Kinra, Kulbhushan Goyal, Gurkanwal Kaur, Tej Parkash Singh, Tarun Gulati, Ravneet Singh Bittu, Apollo Clinic Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकुला , 14 Nov 2023

Last updated on: Nov 14, 2023, 00:00 IST

भारत की प्रमुख रिटेल स्वास्थ्य सेवा श्रृंखलाओं में से एक, अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड  (ए.एच.एल.एल.) ने आज #एससीओ 259 सेक्टर 14 पंचकूला में अपने नये मल्टी-स्पेशियलिटी क्लिनिक-“अपोलो क्लिनिक”-के लॉन्च की घोषणा की। इस लॉन्च के माध्यम से, पंचकुला और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अपोलो क्लिनिक में प्रशिक्षित और अनुभवी टीम द्वारा प्रदान की जाने वाली देखभाल और इलाज के अंतरराष्ट्रीय मानकों का लाभ मिलेगा।

आज उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री. रवनीत सिंह बिट्टू (संसद सदस्य, लुधियाना) थे। कार्यक्रम में शामिल अन्य विशेष अतिथियों में श्री कुलभूषण गोयल (मेयर नगर निगम, पंचकुला), श्री. सुशांत किनरा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर - ए.एच.एल.एल, श्रीमती गुरकंवल कौर (पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार), श्री तेज प्रकाश सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार), ए.एच.एल.एल  से हेड बिज़नस डेवलपमेंट तरूण गुलाटी तथा क्षेत्रीय प्रबंधक अमित सिंह भी मौजूद थे।

अपोलो क्लिनिक, पंचकूला के निदेशक अमनदीप सिंह तथा यूनिट हेड डॉ. कृष्णा सिंगला द्वारा गर्मजोशी से पहले सबका स्वागत किया गया और बाद में उन्होंने इस नए अपोलो क्लिनिक के प्रमुख डॉक्टरों की अपनी टीम और स्टाफ का सबसे परिचय कराया। अपोलो क्लिनिक पंचकूला एकीकृत मॉडल क्लीनिक है जहाँ विभिन्न विशिष्टताओं में परामर्श के लिए सेवाएं प्रदान की जाएँगी।

इनमें जनरल फिजिशियन, इंटरनल मेडिसिन, गायनोकोलॉजी, पेडियाट्रिक्स, ई.एन.टी, डर्मेटोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, मधुमेह विज्ञान, कार्डियोलॉजी आदि के साथ-साथ डायग्नोस्टिक्स, फिजियोथेरेपी, प्रिवेंटिव हेल्थ चेक्स, टीकाकरण, हेल्थ@होम , मधुमेह देखभाल, दंत चिकित्सा आदि सभी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। क्लिनिक ग्राहकों के लिए समर्पित ऑनलाइन लैब रिपोर्ट सहायता, ऑनलाइन और व्हाट्सएप अपॉइंटमेंट बुकिंग सुविधा, पार्किंग सुविधाएं भी प्रदान करेगा।

अपोलो क्लिनिक पंचकूला में रोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित और अनुभवी चिकित्सकों और नर्सों की टीम शामिल है। विभिन्न विशिष्टताओं के प्रसिद्ध विशेषज्ञ भी इस क्लिनिक का हिस्सा हैं।इस अवसर पर बोलते हुए, श्री. सुशांत किनरा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर - ए.एच.एल.एल ने कहा, "उन्नत स्वास्थ्य देखभाल और वैलनेस सेवाएं सभी व्यक्तियों के लिए सुलभ होनी चाहिए।गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार माना जाना चाहिए और अपोलो में हम अंतर्राष्ट्रीय मानकों की देखभाल प्रदान करके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

हम अपोलो क्लिनिक के अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से 17 वर्षों से अधिक समय से भारत में सेवा कर रहे हैं और अब नवंबर, 2023 से हम पंचकुला और इसके आसपास के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास सुनिश्चित करेंगे। हमारे क्लीनिकों के विशेषज्ञ सर्वोत्तम चिकित्सा प्रशिक्षण से गुजरते हैं और हमारे प्रत्येक क्लीनिक में, ग्राहक की भलाई को टीम द्वारा हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।"

 

Tags: Apollo Health and Lifestyle Ltd. , AHLL , Sushant Kinra , Kulbhushan Goyal , Gurkanwal Kaur , Tej Parkash Singh , Tarun Gulati , Ravneet Singh Bittu , Apollo Clinic Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD