Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू ने धूरी में एस.सी. समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक शब्द बोलने के मामले में एस.सी. आयोग के समक्ष लिखित रूप से मांगी माफी

Ravneet Singh Bittu, Bharatiya Janata Party, BJP, Jasvir Singh Garhi, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 18:23 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा धूरी मामले में तलब किए गए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज चंडीगढ़ में आयोग के समक्ष पेश हुए। इस अवसर पर आयोग के चेयरमैन ने मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया। 

रवनीत सिंह बिट्टू ने धूरी मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि वे अनुसूचित जाति समुदाय के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं और अनजाने में निकले शब्दों के लिए उन्हें गहरा खेद है। इस संबंध में उन्होंने अपना लिखित माफीनामा भी प्रस्तुत किया। 

अपने माफीनामे में रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा बोले गए शब्द कानूनी रूप से गलत थे और उन्होंने विवादित वीडियो भी डिलीट कर दी थी। संगरूर जिले के धूरी कस्बे में नगर परिषद चुनावों के मतदान के दौरान एक विवाद उत्पन्न हो गया था। 

रवनीत सिंह बिट्टू वहां एक भाजपा नेता की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस के साथ बहस कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर मंत्री बिट्टू ने पुलिस कर्मचारियों और एस.सी. समुदाय के बारे में आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद पंजाब राज्य एस.सी. आयोग ने स्वयं इसका संज्ञान लेते हुए संगरूर पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था।

इससे पहले आयोग के समक्ष दो सुनवाइयों के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू अपने वकीलों के माध्यम से पेश हुए थे, लेकिन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। आयोग ने माना कि श्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों और वीडियो डिलीट करने के मामले से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे पंजाब की सांप्रदायिक और सामाजिक एकता प्रभावित होने की आशंका है। 

आयोग ने कहा कि उक्त परिस्थितियों को देखते हुए तथा भविष्य में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से श्री रवनीत सिंह बिट्टू को अनुसूचित वर्ग से जुड़े पंजाब के चार धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने का निर्देश दिया गया है। इन धार्मिक स्थलों में फिल्लौर स्थित डेरा बाबा ब्रह्मदास, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से संबंधित स्थान है, जालंधर स्थित डेरा संत सरवण दास सचखंड बल्लां, जो श्री गुरु रविदास महाराज से संबंधित है; श्री अमृतसर साहिब स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल; तथा श्री दरबार साहिब, अमृतसर शामिल हैं।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu , Bharatiya Janata Party , BJP , Jasvir Singh Garhi , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD