Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बलबीर सिंह द्वारा केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल को पंजाब में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्था स्थापित करने की अपील

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत 8वें आयुर्वेद दिवस समारोह, आयुर्वेद पर्व और 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की क्षेत्रीय समीक्षा बेठक को किया संबोधित

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sarbananda Sonowal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Nov 2023

Last updated on: Nov 09, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सपने के अनुसार राज्य में आयुर्वेद की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल को पंजाब में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्था स्थापित करने की विनती की। डॉ. बलबीर ने कहा कि वह एलोपैथी डॉक्टर हैं और उन्होंने पिछले 40 सालों से ख़ुद आयुर्वेद को अपनाया हुआ है, और वह अपने राज्य में आयुर्वेद को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। 

केंद्रीय आयुष मंत्री को विनती करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह पर पंजाब में भी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्था स्थापित किया जाये और उन्होंने वादा करते हुए कहा कि इसको जल्द ही आयुर्वैदिक टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बदल देंगे। डॉ. बलबीर सिंह 8वें आयुर्वेद दिवस समारोह, आयुर्वेद पर्व और 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के हिस्से के तौर पर ‘आयुर्वेद फॉर वन हैल्थ’ विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस के पहले दिन संबोधन कर रहे थे, जिसका उद्घाटन केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल द्वारा पंचकूला, हरियाणा के इन्द्रधनुष ऑडीटोरियम में किया गया। इस मौके पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद थे।  

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने देश में बढ़ रहे हवा और पानी के प्रदूषण की मौजूदा स्थिति के बारे में भी बात की, जिसे एक चिंताजनक मुद्दा बताया और इसकी ओर ध्यान देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। केंद्रीय आयुष मंत्री को पर्यावरण के मुद्दों पर सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाने की विनती करते हुए उन्होंने कहा कि वह यहाँ यह सोचकर आए थे कि आठ राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री यहाँ मौजूद होंगे और वह सभी इस गंभीर विषय पर विचार-विमर्श कर सकेंगे।  

लोग केवल दिल्ली में ही प्रदूषण के बारे में चर्चा कर रहे हैं, इसका हवाला देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि वास्तविकता यह है कि प्रदूषण अब केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समूचा देश गैस चैंबर बन चुका है।  उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी का मुद्दा नहीं है और न ही अगले मतदान के बारे में है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के बारे में है। 

उन्होंने अपने आप को और सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को वी.आई.पीज नहीं, बल्कि लोगों के सेवक करार देते हुए कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए विद्यार्थियों को कहा कि स्वच्छ हवा और साफ़ पानी हमारा मौलिक अधिकार है और आपको (विद्यार्थियों) हमसे इस बारे में पूछना चाहिए।  डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनको पंजाब के 3 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य की जि़म्मेदारी सौंपी है। 

उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को तंदुरुस्त और सेहतमंद रखने के लिए, हमारे मुख्यमंत्री ने ‘सी.एम. दी योगशाला’ शुरू की है, जो पहले ही 1000 क्लासों तक बढ़ाई जा चुकी है और आम आदमी क्लीनिकों में, हमारे पास ध्यान केंद्र, जिम, वॉकिंग ट्रैक और पार्क हैं, जो लोगों को कसरत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जोकि बीमारियों को दूर रखने का एकमात्र तरीका है।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sarbananda Sonowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD