पुंछ के उपायुक्त यासीन एम. चैधरी ने जिला रोजगार एवं परामर्श केन्द्र में आयोजित एक समारोह में मिशन युवाओं की आजीविका सृजन योजना मुमकिन के तहत जिला पुंछ के बेरोजगार युवाओं को 10 वाणिज्यिक यात्री सब्सिडी वाले वाहनों की चाबियां सौंपी। उपायुक्त, जो जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष भी हैं, ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मान के साथ सभ्य आजीविका कमाने के लिए जुनून और समर्पण के साथ काम करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारी योजनाओं का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को उनकी आजीविका के लिए व्यवहार्य अवसर सुनिश्चित करने के लिए सहायता और अवसर प्रदान करके सशक्त बनाना है।इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पुंछ संदेश कुमार शर्मा, क्लस्टर हेड जेएंडके बैंक पुंछ, लीड बैंक मैनेजर पुंछ और जिला पुंछ के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन योजनाओं के दायरे में लाने का निर्देश दिया। बाद में, उपनिदेशक रोजगार मोहम्मद रफीक ने उपायुक्त और अन्य को मुमकिन योजना के तहत अब तक हासिल की गई प्रगति से अवगत करवाया।