Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साधारण और गैर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऐम.पी. जस्सर बने पंजाब चेयरमैन

साधारण और गैर राजनीतिक परिवार से ऐम.पी. जस्सर बने पंजाब चेयरमैन

M.P. Jasser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

04 Nov 2023

Last updated on: Nov 04, 2023, 00:00 IST

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा एक नए विभाग का गठन किया गया है, जिसमें युवा नेता ऐम.पी. जस्सर जी को पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के युवा नीति और अनुसंधान विभाग का पंजाब चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर ऐम.पी.जस्सर, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव जी, मोहम्मद तबरेज जी (महासचिव संगठन भारतीय युवा कांग्रेस अनुसंधान विभाग), राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक डर. अमनदीप सिंह भाटिया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुज्तबा खान जी द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया और इस राज्य स्तरीय जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प भी लिया।  

जस्सर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के अनुसार सम्मान दिया है और आगे भी देती रहेगी।उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस एक ऐसा संगठन है, जिसमें सामान्य घरों के लड़के-लड़कियों को मौका मिलता रहा है और वे कड़ी मेहनत करके अपने मुकाम तक पहुंच सकते हैं और अपने क्षेत्र, अपने जिले और पंजाब के लोगों की आवाज बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं, जिन्होंने मेरी मेहनत और लगन को देखते हुए मुझे पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के युवा नीति एवं अनुसंधान विभाग का पंजाब चेयरमैन नियुक्त किया, ताकि मैं आम घरों से तालुक़ा रखने वाले मेहनती और होनहार युवाओं को आगे आने में मदद कर सकूँ और हम सब मिलकर पंजाब की आवाज उठा सकते हैं और एक अच्छा और ख़ुशहाल पंजाब बना सकते हैं। 

उनकी नियुक्ति पर भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरु जी, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवीजी, भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी वरुण पांडे जी, पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मोहिंदरा, पंजाब युवा कांग्रेस प्रभारी अजय छिकारा को भी धन्यवाद किया और भारतीय युवा कांग्रेस और पंजाब युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया ।

 

Tags: Punjab Congress , Punjab , M.P. Jassar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD