Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

पीएयू में चन्नी का किया स्वागत; विशेष ग्रांट के लिए सौंपा मांग पत्र

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लुधियाना , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 17:19 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में फिर से सत्ता में वापसी करेगी। वड़िंग, जो लुधियाना से सांसद भी हैं, आज यहां अपने सहयोगी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिले, जो कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन भी हैं और पीएयू के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।

इस अवसर पर वड़िंग ने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएयू परिसर में चन्नी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चन्नी न केवल स्थायी समिति के चेयरमैन हैं, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि वह स्वयं, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य सभी नेता एकजुट हैं तथा 2027 में पंजाब में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चन्नी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के लिए अनुसंधान कार्यों हेतु एकमुश्त 1000 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट तथा इसके अलावा, प्रतिवर्ष 50 से 60 करोड़ रुपये की नियमित सहायता राशि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीएयू को लंबे समय से आवश्यक वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है और कई बार कर्मचारियों तथा वैज्ञानिकों को वेतन देने के लिए भी धन की कमी हो जाती है। 

उन्होंने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में पीएयू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, क्योंकि हरित क्रांति की शुरुआत इसी विश्वविद्यालय से हुई थी। जबकि नगर कौंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत संबंधी दावों पर पूछे गए सवाल के जवाब में, वड़िंग ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से हमेशा सत्तारूढ़ पार्टी ये चुनाव जीतती रही है, लेकिन बाद में विधानसभा चुनाव हार जाती है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में पिछली सरकारों की तुलना में आप का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। आप सरकार के दौरान विपक्ष का प्रदर्शन पहले की तुलना में कहीं बेहतर रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, नशे, रोजगार और वित्तीय प्रबंधन के मामलों में आप सरकार पूरी तरह विफल रही है और राज्य को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। 

उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्याएं अब आम बात बन गई हैं। हालात इतने खराब हैं कि आप सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और हर पंजाबी इसका खामियाजा भुगत रहा है। इसी तरह, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की पुलिस के साथ हुई झड़प और बाद में मांगी गई माफी के बारे में पूछे जाने पर वड़िंग ने उन्हें “मंदबुद्धि” करार दिया। 

उन्होंने कहा कि पुलिस से उलझने के बजाय बिट्टू को पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि दो साल मंत्री रहने के दौरान उन्होंने राज्य के लिए क्या किया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने युवाओं को कोई रोजगार दिया है या पंजाब में कोई नई रेल लाइन बिछाई है?

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान पर कि कांग्रेस भाजपा से अलग है क्योंकि वह सभी को विश्वास में लेकर चलती है, वड़िंग ने कहा कि फिर उन्हें पार्टी छोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी थी? उन्होंने कहा कि अब शायद उन्हें एहसास हो गया होगा कि कांग्रेस कितनी उदार और खुली सोच वाली पार्टी है तथा भाजपा में कितना घुटन भरा माहौल है।

लुधियाना के शाही इमाम द्वारा ईद की नमाज में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए जाने के बारे में वड़िंग ने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से मस्जिद और इमाम साहब से मिलते रहते हैं, लेकिन ईद वाले दिन अन्य व्यस्तताओं के कारण वहां नहीं पहुंच सके।

इस अवसर पर उनके साथ जस्सी खंगूड़ा, सुरिंदर डावर, कुलदीप सिंह वैद, पवन दीवान, संजय तलवाड़ और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD