Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गन्ना काश्तकारों के गोल्डन संधर मिल की तरफ खड़े बकाए 31 मार्च तक अदा किये जाएंगे: गुरमीत सिंह खुड्डियां

डी. सी. कपूरथला को पिड़ाई सीजन शुरू होने से पहले 2 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी करना यकीनी बनाने के लिए कहा

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Nov 2023

Last updated on: Nov 02, 2023, 00:00 IST

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि दोआबा क्षेत्र के गन्ना काश्तकारों के गोल्डन संधर मिल्लज़ लिमटिड, फगवाड़ा की तरफ खड़े बकाया लगभग 41 करोड़ रुपए की अदायगी 31 मार्च, 2024 तक करवा दी जायेगी।  कृषि मंत्री और विशेष मुख्य सचिव कृषि श्री के. ए. पी. सिन्हा की तरफ से आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय- 1 में बी. के. यू. (दोआबा) के प्रधान मनजीत सिंह राय और बी. के. यू. (लक्खोवाल) के प्रधान हरिन्दर सिंह के नेतृत्व में आए गन्ना काश्तकारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आई. जी.) इंटेलिजेंस जसकरन सिंह भी उपस्थित थे।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री करनैल सिंह को हिदायत की कि मौजूदा मिल मालिक की तरफ से किसानों को 9.72 करोड़ रुपए की अदायगी यकीनी बनाई जाये और इस साल गन्ने की पिड़ाई का सीजन शुरू होने से पहले लगभग 2 करोड़ रुपए की पहली किश्त अदा करवाई जाये।

उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को 31 मार्च, 2024 तक गन्ना काश्तकारों की बाकी बचती सारी राशि की अदायगी के लिए गोल्डन संधर मिल के डिफाल्टर मालिकों की जायदादें ज़ब्त करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भी कहा। उन्होंने पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनों के उपरांत सील की मिल को तुरंत खोलने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे अपेक्षित मुरम्मत करवा कर इस साल पिड़ाई सीजन से पहले इस मिल को कार्यशील किया जा सके।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के किसानों के हितों की रक्षा करने सम्बन्धी वचनबद्धता को दोहराते हुये उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD