Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

विजीलैंस ब्यूरो ने विजीलैंस जागरूकता सप्ताह के मौके पर भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए उठाई कसम

भ्रष्टाचार मुक्त राज्य सृजन करने के लिए पूरे पंजाब में हफ़्ते भर चलेंगे जागरूकता प्रोग्राम

Vigilance Bureau, Punjab Police, Police, State Vigilance Bureau, Vigilance Awareness Week, Varinder Kumar, DGP-cum-Chief Director VB, Kanwaldeep Singh,  Joint Director Administration, Vigilance Bureau, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Oct 2023

Last updated on: Oct 30, 2023, 00:00 IST

समाज एवं सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों में जवाबदेही, ईमानदारी और प्रशासन में पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने के दृढ़ प्रयासों के साथ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5 नवंबर तक ‘विजीलैंस जागरूकता सप्ताह’ मनाया जायेगा। इस साल के संदेश ‘भ्रष्टाचार को कहो ना: राष्ट्र के प्रति हो वचनबद्धता’ के साथ यह सप्ताह भ्रष्टाचार के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित होगा।  आज से इस सप्ताह की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को प्रभावशाली संदेश देकर की। उन्होंने नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की साझी इच्छा के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में सरकार का साथ देने अपील की है।  

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों को भ्रष्टाचार रोकथाम एक्शन लाईन के नंबर 95012-00200 पर वाट्सऐप के द्वारा सम्पर्क कर सही जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए सरकार की अटल वचनबद्धता अधीन भ्रष्टाचार के हरेक मामले को सख़्ती से निपटा जायेगा।  इन पहलों के बारे में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के डी.जी.पी.-कम-चीफ़ डायरैक्टर वरिन्दर कुमार ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाली इस जागरूकता मुहिम का उद्देश्य सरकारी दफ्तरों और समाज में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे सम्बन्धी सामुहिक मिशन में लोगों की सक्रिय भूमिका को सुनिश्चित बनाना है। 

उन्होंने कहा कि ‘विजीलैंस जागरूकता सप्ताह’ भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब की सृजना करने के लिए साझी जि़म्मेदारी को दिखाता है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रमुख ने आगे बताया कि इस सप्ताह के दौरान सभी क्षेत्रीय अधिकारी ‘भ्रष्टाचार मुक्त राज्य’ बनाने के नेक कार्य में लोगों को उत्साह पूर्ण भागीदार के तौर पर शामिल करने के लिए प्रयास करेंगे।  उन्होंने आगे कहा कि यह सप्ताह अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही को बरकरार रखते हुए रोकथाम के उपायों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए प्रेरणा स्रोत के तौर पर काम करेगा।  

चीफ़ डायरैक्टर वरिन्दर कुमार ने समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से काम करने, विजीलैंस के बकाया मामलों के बैकलॉग का निपटारा करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को और अधिक बढ़ावा देने का न्योता दिया।विजीलैंस जागरूकता सप्ताह के उद्घाटन के दौरान विजीलैंस ब्यूरो के ज्वाइंट डायरैक्टर प्रशासन, कंवलदीप सिंह ने ब्यूरो के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को इमानदारी की कसम दिलाई। इस मौके पर गुरसेवक सिंह और अरुण सैनी (दोनों ज्वाइंट डायरैक्टर), मनमोहन कुमार, दलजीत सिंह, और दिगविजय कपिल ( सभी ए.आई.जी), एस.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो रेंज फिऱोज़पुर गुरमीत सिंह और मुख्य दफ़्तर के समूह अधिकारियों/ कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।

विजीलैंस प्रमुख ने आगे बताया कि विजीलैंस जागरूकता सप्ताह सभी विजीलैंस रेंजों और सब-डिवीजनों में मनाया गया, जहाँ सभी फील्ड अधिकारियों/ कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं में उच्च नैतिक मापदण्डों को बरकरार रखने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए इमानदारी की कसम उठाई। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे सप्ताह के लिए रेंज के एस.एस.पीज. द्वारा शैक्षिक संस्थाओं और दफ़्तरों के लिए कई जागरूकता प्रोग्राम भी बनाए गए हैं।

 

Tags: Vigilance Bureau , Punjab Police , Police , State Vigilance Bureau , Vigilance Awareness Week , Varinder Kumar , DGP-cum-Chief Director VB , Kanwaldeep Singh , Joint Director Administration , Vigilance Bureau , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD